---Advertisement---

आखिर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम ‘सिंदूर’ ही क्यों?

On: May 7, 2025 1:57 PM
Follow Us:
---Advertisement---

पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला भारतीय सेना ने 7 मई को 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर ऑपरेशन सिंदूर के तहत लिया।

मुख्य बिंदू:

  • ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान पर दागे मिसाइल
  • पाकिस्तान, POK के 9 ठिकानों पर किया हमला
  • भारतीय सेना ने X पर ऑपरेशन सिंदूर की फोटो की पोस्ट

पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला भारतीय सेना ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत ले लिया है। एक सैन्य अभियान के द्वारा सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर ढेर कर दिया। बता दें, भारतीय सेना ने यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में की है।

Also Read

मिशन का नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ही क्यों?

22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में हिंदू-मुस्लिम का खेल खेला गया था और चुन-चुनकर हिंदू महिलाओं का सिंदूर उजाड़ा था। हिंदू धर्म में सिंदूर की मान्यता बहुत ही खास मानी जाती है। विवाहित हिंदू महिलाएं रोज़ाना ही अपने माथे पर सिंदूर लगाया करती है और अपनी सुहाग की लंबी उम्र की कामना करती है। मगर 22 अप्रैल को पहलगाम में विवाहित महिलाओं से लेकर नवविवाहित महिलाओं का सिंदूर पाकिस्तानी आतंकवादियों ने मिटा दिया था। इसी के तहत भारत ने ऑपरेशन का नाम ‘सिंदूर’ रखकर अपने नागरिकों की रक्षा करने और राष्ट्रीय मूल्यों का सम्मान करने का संदेश देने का प्रयास किया है।

भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ किया था पोस्ट

भारतीय सेना ने X पर सीमा पार मिशन की घोषणा की और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के ब्रांड के साथ एक फोटो भी जारी की। बता दें, यह हमले भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना द्वारा संयुक्त रूप से किए गए। एक आधिकारिक बयान में, सेना ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पाकिस्तान और पाकिस्तान द्वारा अवैध रूप से कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर में आतंकवादी ढांचे को लक्षित करने के लिए शुरू किया गया है, जहां से भारत के खिलाफ हमलों की योजना बनाई गई और निर्देशित की गई थी।

यह भी पढ़े: ऑपरेशन सिंदूर: भारत की करारा जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की शांति की पेशकश

Anjali Pradhan

अंजली प्रधान... एक अनुभवी लेखक हैं, जो सटीक और रोचक खबरें दर्शकों तक पहुंचाती है। देश-दुनिया से लेकर अध्यात्मिक लेख की भी रुचि रखती है।

Join WhatsApp

Join Now