---Advertisement---

Dhirendra Shastri का बड़ा बयान: ‘अगर पड़ोसी देशों जैसे हालात…’, बताया भारत का हिंदू राष्ट्र होना क्यों जरूरी

On: September 13, 2025 7:56 PM
Follow Us:
Dhirendra Shastri
---Advertisement---

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित Dhirendra Shastri ने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग को लेकर 7 से 15 नवंबर तक पदयात्रा करने की घोषणा की है। इस यात्रा को लेकर उन्होंने यह कहा है कि, भारत में पड़ोसी देशों जैसी स्थिति पैदा न हो, इसके लिए देश का हिंदू राष्ट्र होना आवश्यक है। इस यात्रा के दौरान वे दिल्ली से वृंदावन तक चलेंगे।

पदयात्रा की रणनीति पर हुई बैठक

पदयात्रा की रणनीति बनाने के लिए Dhirendra Shastri ने वृंदावन में संतों, धर्माचार्यों और तीर्थपुरोहितों के साथ बैठक भी की। इस बैठक में उन्होंने यह बताया कि, देशवासियों के दिलों में हिंदू राष्ट्र की भावना जगाना इस यात्रा का एक मुख्य उद्देश्य है। साथ ही, सनातन एकता को बढ़ावा देना और ब्रजमंडल में मांस व मदिरा पर प्रतिबंध की मांग को लेकर जनजागरण भी किया जाएगा।

Dhirendra Shastri: यात्रा का मुख्य उद्देश्य

धीरेंद्र शास्त्री ने यह बताया कि इस पदयात्रा का कुल मार्ग करीब 140 किलोमीटर का होगा यात्रा का उद्देश्य गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाना है। इसी के साथ यमुना की सफाई अभियान को भी तेज करना है। श्री कृष्ण जन्मभूमि की प्रतिष्ठा स्थापित करना है।

Also Read

काशी विश्वनाथ के दर्शन

जानकारी के लिए बता दें कि, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उत्तर प्रदेश के काशी पहुंचे हैं। इसी के साथ उन्होंने आज यानी कि,13 सितंबर को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उनके साथ संतोष दास सतुआ बाबा उपस्थित रहे। इतना ही नहीं दर्शन करने के बाद वे सतुआ बाबा आश्रम भी गए।

Dhirendra Shastri

यहां उन्होंने नेपाल और बांग्लादेश में हुए तख्तापलट पर भी ध्यान दिया। इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, भारत को नेपाल और बांग्लादेश की घटनाओं से कुछ सीखना और सबक लेना चाहिए। भारत को घोषित रूप से हिन्दू राष्ट्र बनाना बेहद जरूरी है। उन्होंने बीते दिनों पीएम मोदी की मां के लिए की गई अशोभनीय टिप्पणी की आलोचना की और कहा कि किसी की भी मां पर बोलना निंदनीय है. ऐसी टिप्पणी धूर्तता की प्रतीक है

बिहार के गया जाएंगे धीरेंद्र शास्त्री

मीडिया से बातचीत में बाबा बागेश्वर ने कहा कि मैं बिहार के गया जा रहा हूं, इसीलिए क्योंकि, बिहार मेरा घर है, मैं चुनाव के लिए नहीं जा रहा हूं। पितरों के तर्पण के लिए गया जी जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Shashi Tharoor on Trump: ट्रंप पर शशि थरूर का बड़ा बयान: भारत इतनी जल्दी माफ नहीं कर सकता

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now