---Advertisement---

PM Kisan Samman Nidhi 21st Installment: 19 नवंबर को 9 करोड़ किसानों के खाते में आएंगे ₹18,000 करोड़

On: November 15, 2025 8:38 PM
Follow Us:
PM Kisan Samman Nidhi
---Advertisement---

PM Kisan Samman Nidhi 21st Installment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त का इंतजार अब जाकर खत्म हुई है। जी हां ऐसा इसलिए क्योंकि, केंद्र सरकार ने किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये ट्रांसफर करने की तारीख को घोषणा कर दी है। यह ऐलान इसलिए भी हुआ है क्योंकि, बिहार चुनावों का परिणाम आया है। जिससे किसानों को सौगात मिली है। जानकारी के लिए बात दें कि, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त का पैसा 19 नवंबर को भेजा जाएगा।

सूत्रों के अनुसार, PM Kisan Samman Nidhi योजना के आध‍िकार‍िक पोर्टल pmkisan.gov.in पर 21वीं क‍िस्‍त के संबंध में जानकारी को पूर्ण रूप से अपलोड कर दी गई है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और पंजाब राज्यों के किसानों को पहले ही 21वीं किस्त की राशि जारी कर दी गई है। देखा जाए तो बाकी राज्यों के किसानों का भी बहुत जल्द इंतजार खत्म होने जा रहा है।

पीएम किसान की 20वीं किस्त 2 अगस्त को जारी हुई थी। देखा जाए तो, अक्टूबर महीने से ही किसानों को खाते में 2000 रुपये आने का बेसब्री से इंतजार था। पहले से यह भी कयास लगाए जा रहे थे कि दिवाली से पहले किसानों को सौगात मिल सकती है। फिर बिहार चुनावों से पहले उम्मीद जगी। लेकिन जैसे ही बिहार में चुनाव परिणाम सामने आए, 21वीं किस्त की घोषणा कर दी गई।

Also Read

PM Kisan Samman Nidhi: 9 करोड़ किसानों के खाते में आएंगे 18000 करोड़

PM Kisan Samman Nidhi

पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त 19 नवंबर को देश के 9 करोड़ किसानों के खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी DBT के माध्यम से 18000 करोड़ ट्रांसफर करने वाले हैं। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा। हालांकि पीएम मोदी का कार्यक्रम कहां होगा, इसकी जानकारी आना अभी बाकी है।

PM Kisan Samman Nidhi: तुरंत करा लें पीएम किसान की e-KYC

आप सभी को बता दें कि, केंद्र सरकार की ओर से पहले ही बता दिया गया है कि जिन किसानों ने पीएम किसान की ईकेवाईसी नहीं अभी तक नहीं कराई है, उनके खाते में पैसा नहीं भेजा जाएगा। वहीं, पीएम किसान की 20वीं किस्त जारी करते समय भी कई संदिग्ध खातों में पैसा भेजने से रोक दिया गया था। ध्यान रहे अगर आपने अभी तक अपनी e-KYC नहीं कराई है, तो तुरंत करा लें। वरना आपको पैसा नहीं मिलेगा।

PM Kisan Samman Nidhi: फार्मर आईडी भी तुरंत बनवा लें

केंद्र सरकार के आदेश के बाद भी कई राज्यों के किसानों ने किसान पहचान पत्र (Farmer ID) अभी तक नहीं बनवाए हैं। जिसमें यूपी समेत कई राज्यों में स्पष्ट निर्देश हैं कि फार्मर आईडी के बिना किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। बता दें कि, यह काम भी ऑनलाइन होगा। आप इसकी पूरी प्रक्रिया ‘फार्मर आईडी’ पर क्लिक करके जान सकते हैं।

यह भी पढ़ें: BSF Constable GD Recruitment 2025: आवेदन शुरू, 4 नवंबर तक करें फॉर्म भरें

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now