---Advertisement---

BSF Constable GD Recruitment 2025: आवेदन शुरू, 4 नवंबर तक करें फॉर्म भरें

On: October 16, 2025 7:40 PM
Follow Us:
BSF
---Advertisement---

BSF Constable GD Recruitment 2025: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की ओर से स्पोर्ट्स कोटा के अनुसार, कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) के खाली पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर से शुरू हो गई है। वहीं, जो भी उम्मीदवार बीएसएफ की इस भर्ती में भाग लेना चाहता है।

इसी के साथ वह भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं। वह सभी उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर आवेदन आसानी से कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि, लास्ट डेट 4 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है।

कौन ले सकता है भर्ती में भाग

जानकारी के मुताबिक, इस BSF भर्ती का हिस्सा होने के लिए अभ्यर्थी को मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन या इसके समकक्ष उत्तीर्ण होना जरूरी है। कैंडिडेट ने संबंधित स्पोर्ट्स में राष्ट्रीय/ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व किया हो। इसके अलावा उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 23 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

Also Read

लेकिन, आरक्षित वर्ग से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में नियम के अनुसार कुछ छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 अगस्त 2025 को ध्यान में रखकर की जाएगी।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

BSF

इस BSF भर्ती में आवेदन केवल ऑनलाइन ही किया जा सकता है, अन्य किसी भी प्रकार से फॉर्म स्वीकार नहीं किये जायेंगे। आवेदन की स्टेप्स निम्नलिखित हैं-

  • बीएसएफ कॉन्स्टेबल जीडी भर्ती 2025 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Current Recruitment Openings में जाकर भर्ती से संबंधित अप्लाई हियर लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई डिटेल दर्ज करके पहले पंजीकरण कर लें।
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर आवेदन पत्र को पूरा कर लें।
  • अंत में निर्धारित शुल्क (यदि लागू हो) जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म को सबमिट कर दें।

एप्लीकेशन फीस

बीएसएफ कॉन्स्टेबल जीडी पदों पर आवेदन के साथ ही जनरल एवं ओबीसी वर्ग को 159 रुपये फीस जमा करनी होगी। एससी/ एसटी वर्ग से आने वाले अभ्यर्थी निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया

आप सभी को बता दें कि, इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन योग्यता के आधार पर किया जाएगा। जिसके बाद डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन, फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST), डिटेल्ड मेडिकल एग्जामिनेशन (DME) के लिए बुलाया जायेगा। इन सभी चीजों के बाद सभी चरणों के आधार पर फाइनल लिस्ट तैयार की जाएगी। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Bihar Health Department: आवेदन की तारीख और जानें योग्यता

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now