---Advertisement---

CM Kisan Kalyan Yojana: पीएम किसान की किस्त मिल गई, लेकिन क्यों अटके सीएम किसान के ₹4000?

On: March 16, 2026 7:05 PM
Follow Us:
CM Kisan Kalyan Yojana
---Advertisement---

CM Kisan Kalyan Yojana: मध्य प्रदेश के 82 लाख किसानों को केंद्र सरकार की ओर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त मिल चुकी है। देखा जाए तो, पिछले हफ्ते 13 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 9.2 करोड़ किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये भी ट्रांसफर कर दिए हैं। इनमें एमपी के करीब 82 लाख किसान भी शामिल हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के इन किसानों को पिछले नवंबर से CM Kisan Kalyan Yojana के पैसों का इंतजार है। 14वीं किस्त अब तक खाते में नहीं आई है और 15वीं किस्त भी पेंडिंग हो गई है।

देखा जाए तो, कहीं न कहीं इस लिहाज से मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में जल्द ही एक साथ 4000 रुपये आ सकते हैं। लेकिन किसानों का यह भी सवाल है कि, आखिर कब? जानकारी के लिए बता दें कि, CM Kisan Kalyan Yojana की 14वीं और अब 15वीं किस्त का इंतजार प्रदेश के किसानों को लंबे समय से है।

यह इंतजार ऐसे समय में बढ़ रहा है जब मध्य प्रदेश सरकार साल 2026 को किसान वर्ष के रूप में मना रही है। मध्य प्रदेश के पीएम किसान लाभार्थियों को राज्य सरकार की ओर से भी साल में 6000 रुपये दिए जाते हैं। पीएम किसान की तरह ही यह पैसा 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में मिलता है।

Also Read

CM Kisan Kalyan Yojana: अगस्त 2025 के बाद से नहीं आया पैसा

CM Kisan Kalyan Yojana की 13वीं किस्त पिछले साल अगस्त में जारी की गई थी। इसी के साथ तब प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी होने के कुछ ही दिन पैसा जारी कर दिया गया था। लेकिन इसके बाद नवंबर में पीएम किसान की 21वीं किस्त आई और 13 मार्च को पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी हो गई।

CM Kisan Kalyan Yojana

लेकिन सीएम किसान कल्याण योजना का पैसा किसानों के खाते में नहीं आया। कहा गया कि शिवरात्रि से पहले पैसा ट्रांसफर कर दिया जाएगा। बजट के बाद भी सीएम किसान को लेकर ऐलान की बात कही गई। लेकिन सरकार की ओर से कोई घोषणा नहीं हुई।

कब आएंगे सीएम किसान के 4000 रुपये

CM Kisan Kalyan Yojana की अटकी किस्त के बारे में अधिकारियों से जानकारी मांगी गई है। लेकिन अभी तक इसकी संभावित तारीख को लेकर कोई जानकारी नहीं मिली है। ऐसा माना जा रहा है कि किसानों को नए वित्त वर्ष तक का थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं, मार्च का महीना खत्म होने में अभी 15 दिन बाकी हैं। 1 अप्रैल से नया वित्त वर्ष शुरू होने जा रहा है। ऐसे में किसानों का रुका हुआ पैसा जारी किया जा सकता है।

लाडली बहना योजना का पैसा हर महीने ट्रांसफर

देखा जाए तो, इस बीच किसानों को कहीं न कहीं इस बात से भी नाराजगी है कि लाडली बहना योजना का पैसा हर महीने ट्रांसफर किया जा रहा है। वहीं नवंबर में लाडली बहना योजना का पैसा 1250 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये भी हो गया है। इस योजना का पैसा हर महीने महिलाओं के खाते में ट्रांसफर हो रहा है, लेकिन सीएम किसान कल्याण योजना का पैसा अभी तक नहीं आया है।

यह भी पढ़ें: Bihar Farmers ID के बिना भी मिलेगी PM Kisan की 22वीं किस्त, 41.17 लाख किसानों को राहत

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now