---Advertisement---

Government Health Scheme: महंगे इलाज से राहत! अब 25 लाख तक कैशलेस हेल्थ कवर मिलेगा

On: March 14, 2026 7:28 PM
Follow Us:
Government Health Scheme
---Advertisement---

Government Health Scheme: केंद्र सरकार के साथ ही कई राज्‍यों की ओर से भी नागरिकों के लिए कई शानदार योजनाएं चलाई जाती हैं, जो लोगों को बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य की उत्तम सेवाएं देती हैं। इसी तरह राजस्‍थान सरकार की ओर से भी कुछ योजनाएं चलाई जा रही हैं, जो लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा देती हैं।

Government Health Scheme: राजस्थान सरकार की योजनाएं

राजस्थान सरकार के द्वारा भी मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी राजस्थान योजना और राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं। सरकार इन योजनाओं के तहत मुफ्त चेकअप से लेकर कम दाम पर दवा की भी सुविधा दे रही है।

Government Health Scheme: मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना

राजस्थान सरकार के द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य योजना में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना बहुत फेमस है। इसमें एक करोड़ 36 लाख परिवारों को सुरक्षा कवच दिया जा चुका है। इसे पहले मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के नाम से जाना जाता था। इसके तहत 25 लाख रुपये तक कैशलेस बीमा कवरेज दिया जाता है।

Also Read

Government Health Scheme: फ्री जांच

Government Health Scheme

इसमें प्री और पोस्ट हॉस्पिटलाइजेशन के खर्चों के साथ ही 1798 से ज्यादा मेडिकल जांच की शामिल है। सिर्फ राजस्‍थान के लोग ही इसका लाभ उठा सकते हैं। इसके तहत अप्‍लाई करने के लिए आपको अधिकारिक वेबसाइट https://rajswasthya.rajasthan.gov.in/ पर अप्‍लाई करना होगा।

Government Health Scheme: मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी (दवा) योजना

मुख्यमंत्री निशुल्क निरोगी (दवा) योजना: यह एक ऐसी योजना है, जिसके तहत राज्य सरकार के द्वारा कैंसर, लीवर जैसी कई बीमारियों की दवा निशुल्क दी जाती है। पिछले 15 साल से इस योजना को चलाया जा रहा है। इसके अलावा 163 करोड़ लोगों से ज्‍यादा मरीजों को लाभ दिया जा चुका है।

Government Health Scheme: निशुल्क निरोगी (जांच) योजना:

इस योजना के तहत मरीजों को मुफ्त में जांच किया जाता है। वहीं, फ्री जांच में एक्स-रे एमआरआई और लैब टेस्ट आदि भी शामिल है।

यह भी पढ़ें: PM Awaas Yojana Gramin: 18,500 लाभार्थियों के खाते में पैसा भेजा गया — अपनी लिस्ट यहां चेक करें

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now