Parliament की सुरक्षा को लेकर आए दिन सवाल होते रहते हैं। वहीं एक बार फिर Parliament की सुरक्षा पर सेंध लगाते हुए एक युवक उसकी दीवार पर चढ़ गया था। लेकिन बाद में उसे सुरक्षा कर्मियों के सहायता से पकड़ लिया गया। और पुलिस के हवाले कर दिया गया।
नई संसद भवन के गरुड़ द्वार तक पहुंच गया शख्स
यह घटना संसद के मानसून सत्र के समाप्त होने के एक दिन बाद हुई है।मामले को लेकर ऐसा बताया जा रहा है कि एक शख्स पेड़ के सहारे दीवार पर चढ़ा और फिर Parliament परिसर के अंदर कूद गया। बता दें कि, रेल भवन की तरफ से इस व्यक्ति ने दीवार को फांदा। जिसके बाद वह नई संसद भवन के गरुड़ द्वार तक पहुंच गया।

उसे वहां घूमते हुए देख मौजूद सिक्योरिटी की नजर गई और उसे धर दबोचा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, पिछले साल भी इस तरह की घटना हुई थी। वहीं इस घटना की वीडियो भी खूब वायरल हुई थी।
Also Read
Parliament हमले के बरसी के दिन हुई थी भारी चूक
बात दें कि, ऐसा कोई पहली बार नहीं हुआ है। साल 2023 में भी संसद हमले के बरसी के दिन भारी सुरक्षा चूक की घटना हुई थी। सागर शर्मा और मनोरंजन डी, दो युवक संसद में जारी कार्यवाही के बीच लोकसभा कक्ष में घुस गए थे। वही दोनों लोग संसद के
लोकसभा कक्ष के अंदर पीले धुएं का गुब्बारा फोड़ दिया। जिसके बाद सभा में मौजूद सांसदों ने दोनों को पकड़ लिया। इस समय संसद के बाहर नीला मेहता और अमूल शिंदे ने धुआंधार गुब्बारे भी फोड़े और नारे लगाते हुए नजर आए।
इस मामले को लेकर 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया था और अन्य दो आरोपियों में महेश कुमावत और ललिता झा भी शामिल थे। बता दें कि, ललित झा को पूरे घटनाक्रम का मास्टर माइंड बताया गया है। हैरानी की बात यह है कि, दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा चूक मामले में पटियाला हाउस कोर्ट में 900 पन्नों से अधिक की चार्जशीट दायर की थी।
यह भी पढ़ें: Vice President Election 2025: CP राधाकृष्णन vs सुदर्शन रेड्डी – कौन जीतेगा, कौन हारेगा?















