---Advertisement---

PM MODI : ‘जुग जुग जीया हो’, उठाया CM नीतीश कुमार का हाथ, देखें गमछा वाला बिहारी स्टाइल

On: August 22, 2025 5:26 PM
Follow Us:
PM MODI
---Advertisement---

बिहार में चुनाव को लेकर जोरो शोरो से तैयारी चल रही है। वहीं राज्य बिहार के दौरे पर आज यानी कि 22 अगस्त को देश के PM MODI ने बिहार में कई सौगात लाने की बात की है। इसी के साथ गंगा नदी पर बने औंटा सिमरिया पुल प्रोजेक्ट का PM MODI ने उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, सीएम नीतीश कुमार और बिहार के अन्य मंत्री शामिल थे।

यह दौरा तब और खास बन गया जब PM MODI ने सीएम नीतीश का हाथ उठाकर बिहार में एनडीए की मजबूती का संदेश सबके सामने दिया। इतना ही नहीं उन्होंने बिहार स्टाइल में अपने कंधे पर रखा गमछा हवा में लहरा कर लोगों का शुक्रिया भी किया।

PM MODI के दिल में बिहार के लिए सम्मान- नित्यानंद राय

औंटा सिमरिया पुल मोकामा, पटना और बेगुसराय को सीधा कनेक्विविटी देगा। इसी के साथ केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि पीएम मोदी के दिल में बिहार, बिहारवासी और बिहार का सम्मान काफी ज्यादा है। आगे यह भी कहा कि, बिहारवासियों के मन में पीएम मोदी हैं।

Also Read

PM MODI

वो बिहार के विकास को लेकर वो हमेशा चिंतित रहते हैं और उन्हें ये करके भी दिखाया है। उन्होंने यह भी कहा, लोग तो बस यह सोचते थे कि क्या बिहार में भी कभी विकास होगा, 15 सालों के जंगलराज में लोगों ने तबाही देखी है। आज यही बिहार विकास की धरती के नाम से जानी जाती है। सीएम नीतीश के नेतृत्व में जो काम हुआ है उसको जनता ने दिलों में बसा रखा है।

6880 करोड़ रुपये की लागत वाली योजनाओं की शुरुआत

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के गयाजी में बक्सर ताप ऊर्जा संयंत्र समेत 6880 करोड़ रुपये की लागत वाली कई परियोजनाओं की शुरुआत की।

जीतन राम मांझी ने क्या कहा?

वहीं इस दौरान, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि 1300 एकड़ में हिंदुस्तान का सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल पार्क बनाया जा रहा है, जो कि, गया के लिए एक ऐतिहासिक क्षण था। इसके साथ ही पीएम मोदी ने 13000 करोड़ रुपये की सौगात बिहार को दी। दो-दो ट्रेन हमारे क्षेत्र को मिली है। इससे इस क्षेत्र का बहुत बड़ा कल्याण होगा।

यह भी पढ़ें: Election Commission ने राहुल गांधी को दी चेतावनी, सार्वजनिक मंच पर अशिष्ट भाषा पर रोक

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now