2 July horoscope : भारत में ज्योतिष शास्त्र का खास महत्व है। ग्रह नक्षत्रों का लोगों के जीवन पर काफी असर पड़ता है और लोग अपने आने वाले कल की प्लानिंग इसके हिसाब से ही करते हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार अलग अलग राशियों पर इनका अलग अलग प्रभाव पड़ता है। 2 जुलाई को किस विशेष राशि पर ग्रहों की विशेष कृपा रहेगी और किसे मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आईए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
2 July Horoscope यानि कि जुलाई के दूसरे दिन बुधवार को कैसा रहेगा आपका दिन?
मेष राशि : 2 जुलाई को मेष राशि के जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता है। आर्थिक तौर पर परिस्थिति पहले से बेहतर होगी। परिजनों और जीवनसाथी से पर्याप्त सहयोग मिलेगा। उनके साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। परिजनों और वर्कस्थल के सहयोगियों से सराहना मिलेगी।
वृषभ राशि : परिजनों से मनमुटाव की संभावना है लेकिन अपनी वाणी पर संयम रखकर स्थिति को काबू कर सकते हैं। रोजगार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यापार में मन के अनुसार तरक्की या कार्य संभव है। पूजा पाठ आदि से विशेष लाभ मिलेगा।
मिथुन राशि : जीवनसाथी से मनमुटाव की संभावना है। इसलिए अपने स्वभाव पर कंट्रोल रखें। छोटी छोटी उपलब्धियों पर मन खुश रहेगा। घर में छोटे बच्चों का ख्याल रखें। जरूरतमंद की मदद करें।
कर्क राशि : अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मन में उल्लास रहेगा लेकिन इसी बीच अपने सेहत का ख्याल रखना जरूरी है। व्यापारियों और छात्रों को लाभ मिलेगा। पुराने अच्छे दिनों का ख्याल मन में बना रहेगा। किसी बड़ी मुश्किल से राहत मिल सकती है।
सिंह राशि : 2 July horoscope के अनुसार सिंह राशि के जातकों को आज की दिन विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। धोखा मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर कार्य में मन लगेगा और प्रियजनों से मुलाकात हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कारोबार में तरक्की मिलेगी।
कन्या राशि : लंबे समय से अटका हुआ पैसा मिल सकता है। माता पिता और प्रिय जनों की सलाह का पालन करें। सेहत में परेशानी आ सकती है लेकिन अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आर्थिक रूप से कोई सहयोग मिल सकता है।
तुला राशि : अचानक धन का लाभ हो सकता है। निराशा से बचें और पूरे उत्साह के साथ काम पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। इससे बचने के लिए मन शांत रखें और लोगों पर शक न करें।
वृश्चिक राशि : मन में बेचैनी हो सकती है इसलिए किसी तरह के जरूरी या महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचें। अपने जीवनसाथी के साथ घूमने फिरने का प्लान बनाएं। आमदनी का नया रास्ता खुल सकता है। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर दिन अच्छा गुजरेगा और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
धनु राशि : अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। कार्यस्थल पर सराहना मिलेगी। रिश्ते पहले से बेहतर होंगे। काम में उत्साह दिखाएं। नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।
मकर राशि : अपने आप में रहना और अपनी तकलीफों को सबसे छिपाकर रखना हर बार अच्छा नहीं होता इसलिए बाहर निकलें और दोस्तों के साथ अपने मन की बात रखें। अपने परिजनों से भी बातचीत बढ़ाएं। पैसे से संबंधित परेशानियां आ सकती हैं। जीवनसाथी से कुछ अन बन हो सकती है।
कुंभ राशि : मानसिक परेशानियां रहेंगी लेकिन इसके लिए परिजनों और दोस्तों का सहयोग लेकर आगे बढ़े। इनकी मदद से काफी राहत मिलेगी और मन खुश रहेगा। माता पिता सहित संतान और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखते हुए कार्यस्थल पर काम करें।
मीन राशि : शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखें। साढ़े साती के कारण परेशानियां आ रही हैं उनसे समझदारी से निपटें। धन का लाभ हो सकता है। कार्यस्थल कर दिन अच्छा बीतेगा। 2 July horoscope कुछ इस प्रकार है जिसे जानने के बाद आप अपने दिन की प्लानिंग बेहतर तरीके से कर सकते हैं ।