---Advertisement---

Venus Taurus Transit : शुक्र का वृषभ राशि में गोचर बनाएगा इन 3 राशियों को धनवान, प्रेम और भाग्य को मिलेगी बुलंदी

By
On:

Follow Us

Venus Taurus Transit : ज्योतिष शास्त्र में Venus यानि कि शुक्र ग्रह को यश, वैभव, प्रेम, समृद्धि, भौतिक और मानसिक सुख शांति से जोड़कर देखा जाता है। यानि कि इस सांसारिक दुनिया में व्यक्ति के सुख शांति से शुक्र ग्रह का सीधा संबंध है। किसी भी ग्रह का राशि परिवर्तन यानी कि ट्रांजिट काफी महत्वपूर्ण होता है और लोगों के दैनिक जीवनचर्या पर सीधा प्रभाव डालता है। अभी हाल ही में हुए वीनस ट्रांजिट का आपकी जीवन पर क्या असर पड़ने वाला है यह जानना जरूरी है। ज्योतिष शास्त्र में रुचि रखने वाले जातक ग्राहकों के गोचर पर खास नजर रखते हैं और उसी हिसाब से प्लानिंग करते हैं।

Venus Taurus Transit

रविवार 29 जून, 2025 को हुआ है Venus Taurus Transit

शुक्र ग्रह का मेष राशि के निकलकर वृषभ राशि( Taurus) में गोचर रविवार 29 जून, 2025 को हो चुका है जिसका सीधा असर आप अपने जीवन में महसूस कर पा रहे होंगे। इस गोचर का सभी राशियों पर अच्छा बुरा प्रभाव पड़ने वाला है। आप अपनी चंद्र राशि के हिसाब से इसके प्रभाव को जान सकते हैं। इस ट्रांजिट से लक्जरी से लेकर आय में वृद्धि और प्रेम संबंधों में नई उड़ान मिलेगी।

मेष राशि : मेष राशि वालों को पिछली परेशानियों से राहत मिल सकती है इसके अलावा धन में वृद्धि होगी। परिजनों का सहयोग मिलेगा और उन्हें कस्टमर भी ऐड होंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।

वृषभ राशि : स्वास्थ्य अच्छा रहेगा साथ ही उत्साह महसूस होगा। भौतिक सुख सुविधा का आनंद मिलेगा और नई नौकरी भी मिल सकती है इनकम के लिए यह अच्छा समय है।

मिथुन राशि : नौकरी बदल सकती है साथ ही शेयर मार्केट में समझदारी के साथ निवेश करना अनिवार्य है। किसी को उधर ना दें। मानसिक अशांति रह सकती है। स्वास्थ्य में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अच्छी नींद लें और आध्यात्मिक से जुड़े।

कर्क राशि : कर्क राशि वालों को हाल ही में शनि की ढैया की भारी उठापटक के बाद मार्च में राहत मिली है। अब इन जातकों के लाभ, उन्नति और सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। अंतरिक्ष शांति मिलेगी साथ ही बहुत भौतिक सुख का आनंद भी मिलेगा। नए कनेक्शन बनेंगे जिससे लाभ मिलेगा।

सिंह राशि : इस राशि की जातकों को नई नौकरी लग सकती है इसके अलावा उन्हें थोड़ा बहुत परिश्रम के बाद ही सफलता मिलने के आसार हैं। कार्य क्षेत्र में प्रतिष्ठा मिलेगी थोड़ी बहुत परेशानियां आ सकती हैं।

कन्या राशि : कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय काफी अच्छा रहने वाला है। उन्हें लाभ मिलेगा और बस थोड़ी सी प्रयास के बाद उन्हें काफी लाभ मिलने वाला है। ऐसा कह सकते हैं कि कम मेहनत में ज्यादा का फायदा होने वाला है।

तुला राशि : तुला राशि के जातकों को खर्चे से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए उन्हें सोच समझकर फिजूल खर्च करना चाहिए। स्वास्थ्य खराब रह सकता है और तनाव भी हो सकता है। लेकिन शुक्र की कृपा से उन्हें अच्छी इनकम होने वाली है।

वृश्चिक राशि : नौकरी में सराहना मिलेगी इसके अलावा रुके हुए काम भी तेजी से बनेंगे। वृश्चिक राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए। अविवाहित लोगों के लिए प्रेम के नए संबंध के रास्ते खुलेंगे।

धनु राशि : स्वास्थ्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है लेकिन परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। विवाह के लिए रिश्ते आ सकते हैं और छात्रों के लिए यह समय काफी अच्छा रहने वाला है। धनु राशि के जातकों को खर्चे पर कंट्रोल रखने की जरूरत है।

मकर राशि : मकर राशि के जातकों के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है उन्हें लाभ ही लाभ मिलने वाला है। अपने निर्णय के कारण उन्हें बड़ा फायदा मिल सकता है। प्रेम संबंध सहित संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। आर्टिस्ट्स के लिए यह समय अनुकूल है।

कुंभ राशि : कुंभ राशि वाले जातकों को भौतिक सुख सुविधा मिलेगी और लाभ मिलेगा। इनके लिए सफलता उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे।

मीन राशि : मीन राशि के जातकों को भाग दौड़ करना पड़ सकता है और मन में तनाव की स्थिति रह सकती है। परिजनों का सहयोग मिलेगा और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।

यह भी पढ़े :

9 मई को इन विशेष राशियों को मिलेगा मालव्य राजयोग, माता लक्ष्मी बरसाएगी कृपा

 

Join WhatsApp

Join Now