---Advertisement---

UP Conductor Vacancy 2026: महिला परिचालक के 2584 पदों पर भर्ती, जिलेवार आवेदन तिथियां जारी

By
On:

Follow Us

UP Conductor Vacancy 2026: उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की ओर से पुरुष परिचालक भर्ती के बाद अब महिला परिचालक भर्ती (UPSRTC Mahila Parichalak Recruitment 2026) के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जो भी महिला उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश में हैं वे इसमें शामिल होने के लिए जनपद के अनुसार तय तिथि पर रोजगार मेले में उपस्थित होकर आवेदन आसानी से कर सकती हैं।

UP Conductor Vacancy 2026: महिला बस कंडक्टर बनने के लिए पात्रता

इस भर्ती में भाग लेने के लिए महिला अभ्यर्थी ने मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से इंटरमीडिएट/ 12th पास किया हो।
उम्मीदवार के पास CCC कंप्यूटर सर्टिफिकेट होना चाहिए।
अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित है। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

UP Conductor Vacancy 2026: जनपद के अनुसार आवेदन की डेट

जनपद आवेदन की तिथि

  • 25 मार्च 2026 सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूट धाम और प्रयागराज
  • 28 मार्च 2026 गाजियाबाद, अलीगढ़, बरेली, अयोध्या, वाराणसी
  • 30 मार्च 2026 मेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन, आजमगढ़
  • 01 अप्रैल 2026 नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ, गोरखपुर

UP Conductor Vacancy 2026: कैसे कर पाएंगे आवेदन

UP Conductor Vacancy 2026

आवेदन करने के लिए महिला उम्मीदवारों को नजदीकी क्षेत्रीय प्रबंधक/ मेला स्थल पर उपस्थित होकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी।

UP Conductor Vacancy 2026: भर्ती की विशेषताएं

इस भर्ती के लिए चयन मेरिट के आधार पर किया जायेगा।
महिला अभ्यर्थियों को उसी जनपद के डिपो में रिपोर्टिंग मिलेगी जिसकी वे निवासी हैं।
चयनित होने वाली महिला महिला उम्मीदवारों को 2.16 रुपये प्रति किलोमीटर के वेतन दिया जायेगा।
22 दिन ड्यूटी या 5000 किलोमीटर पर 3000 रुपये प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
इसके अलावा ई-पास, निशुल्क यात्रा पास के साथ ही रात्रि कालीन भत्ता भी प्रदान किया जायेगा।

UP Conductor Vacancy 2026: फॉर्म के लिए नहीं ली जाएगी फीस

योग्य एवं पात्र महिला उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के लिए पूर्ण रूप से निशुल्क फॉर्म भर सकती हैं। किसी भी वर्ग की महिला उम्मीदवार को आवेदन के साथ कोई भी शुल्क जमा नहीं करना होगा।

यह भी पढ़ें: RRB NTPC Vacancy 2025: ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पात्रता, फीस और पदों की पूरी जानकारी यहां

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now