---Advertisement---

PM Kisan Samman Nidhi: 13 मार्च को जारी होगी 22वीं किस्त, ऐसे चेक करें खाते में आएगा पैसा या नहीं

By
On:

Follow Us

PM Kisan Samman Nidhi 22 Kist: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का इंतजार आखिरकार अब जाकर खत्म हो ही गया है। देखा जाए तो, केंद्र सरकार ने इसकी तारीख को लेकर भी बड़ा ऐलान किया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 मार्च को 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये की राशि भेजेंगे। देश के किसानों को फरवरी से ही इस खुशखबरी का इंतजार था।

प्रधानमंत्री 13 मार्च को असम में होंगे। यहीं से वह पीएम किसान सम्मान का पैसा किसानों के खाते में ट्रांसफर करेंगे। पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त पिछले साल 19 नवंबर को जारी हुई थी। अगली किस्त आने का समय फरवरी में था, लेकिन इसमें लगातार देरी होती चली गई। किसानों को उम्मीद थी कि होली से पहले पैसा मिल जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब आखिरकार किसानों को गुड न्यूज मिल गई है।

PM Kisan Samman Nidhi: 13 और 14 मार्च को असम में रहेंगे पीएम मोदी

असम में आगामी विधानसभा चुनावों के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 और 14 मार्च को असम दौरे पर रहेंगे। देखा जाए तो, 13 मार्च को पीएम मोदी कोकराझार का दौरा भी करेंगे। इसके बाद गुवाहाटी में कई कार्यक्रम होंगे। अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि पीएम किसान का पैसा कोकराझार से ट्रांसफर होगा या गुवाहाटी से। अगले दिन 14 मार्च को पीएम मोदी सिलचर जाएंगे।

PM Kisan Samman Nidhi: क्या आपके खाते में आएंगे पीएम किसान के 2000

Pm Kisan Samman Nidhi

पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त ट्रांसफर करने के दौरान ही 30 लाख से ज्यादा नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से काट दिए गया था। पीएम किसान की 21वीं किस्त का पैसा भी कई किसानों के खाते में आने से रुक गया था। लेकिन अगर आपको भी शंका है कि पीएम किसान की 22वीं किस्त मिलेगी या नहीं तो आप ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले पीएम किसान के ऑफिशियल पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं
  • यहां आपको Know Your Status पर क्लिक करना है
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भरें और कैप्चा कोड लिखें
  • मोबाइल पर ओटीपी आएगा, उसे भरें, आपके खाते की जानकारी मिल जाएगी

PM Kisan Samman Nidhi की लिस्ट में नाम कैसे चेक करें

PM Kisan Samman Nidhi की Beneficiary List में अपना नाम चेक करने के लिए आपको फिर से पीएम किसान के पोर्टल पर जाना होगा। यहां आपको Beneficiary List दिखाई देगा जिसपर आपको क्लिक करना है। अब अपने राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव का नाम चयन करें। पूरे गांव की लिस्ट खुल जाएगी, जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: PM Awaas Yojana Gramin: 18,500 लाभार्थियों के खाते में पैसा भेजा गया — अपनी लिस्ट यहां चेक करें

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now