---Advertisement---

Mahtari Vandan Yojana: क्या आपके खाते में आए 1000 रुपये? 69 लाख महिलाओं को मिली राशि

On: March 9, 2026 7:25 PM
Follow Us:
Mahtari Vandan Yojana
---Advertisement---

Mahtari Vandan Yojana 25th Kist: छत्तीसगढ़ की 69 लाख महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर खास सौगात दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगदलपुर में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन 2026 कार्यक्रम में Mahtari Vandan Yojana की 25वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर कर दिया है। 69 लाख महिलाओं के खाते में DBT के माध्यम से पैसा भेजा गया है।

मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक के माध्यम से राज्य की पात्र विवाहित महिलाओं को सीधे आर्थिक मदद भेजी है। छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ के तहत विवाहित महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये यानी वार्षिक 12000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। इससे पहले इसी वर्ष फरवरी में मुख्यमंत्री साय ने योजना की 24वीं किस्त के रूप में लाभार्थियों को 6,413.40 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की थी।

Mahtari Vandan Yojana का पैसा कैसे चेक करें

महतारी वंदन योजना का पैसा चेक करने के लिए आपको ऑफिशियल पोर्टल पर जाना होगा। यहां आपको अंतिम सूची या आवेदन की स्थिति का विकल्प भी देखने को मिलेगा। जिसपर आपको क्लिक करना है। अब अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड और मोबाइल पर आए OTP को भरें। आपको अपने खाते की जानकारी मिल जाएगी।

Also Read

Mahtari Vandan Yojana

Mahtari Vandan Yojana: अब तक कितना पैसा ट्रांसफर

अब तक राज्य सरकार इस योजना के तहत कुल 1,62,373.30 करोड़ रुपए की राशि लाभार्थियों को जारी कर चुकी है। बस्तर क्षेत्र के जगदलपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली है। देखा जाए तो, लाभार्थियों ने इस सहायता राशि का उपयोग घरेलू जरूरतों, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और छोटे उद्यम शुरू करने जैसे कार्यों में किया है। इससे परिवारों के जीवन स्तर में सुधार और घरों में महिलाओं की निर्णय लेने की भूमिका भी मजबूत हुई है।

अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्यक्रम राज्यभर में करीब 70 लाख महिलाओं को लाभ दे रहा है। देखा जाए तो, सीधे बैंक खातों में राशि भेजे जाने से बिचौलियों की भूमिका खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि, ऐसी पहल राज्य सरकार की समावेशी विकास नीति को दर्शाती है, जिसमें महिलाओं के कल्याण को सामाजिक प्रगति की आधारशिला माना गया है। यह नवीनतम हस्तांतरण महिलाओं के लिए समानता, न्याय और सशक्तिकरण के संदेश को और मजबूत करता है।

यह भी पढ़ें: Post Office Scheme: पत्नी के नाम पर खोलें यह खाता, हर महीने मिलेगा ₹6,167 का फिक्स ब्याज

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now