UP Police Bharti 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) में पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास आज आखिरी मौका है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन नहीं किया है। वे उम्मीदवार आज यानी 30 जनवरी तक ही इन पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। बता दें, इस भर्ती अभियान के तहत पुलिस कॉन्स्टेबल के कुल 32,679 पदों पर भर्ती की जाएगी। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आज आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें।
UP Police Bharti 2026: आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना जरूरी है। इसी के साथ सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये और एससी एवं एसटी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रुपये तय किया गया है।
UP Police Bharti 2026: शैक्षणिक योग्यता
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं पास होना चाहिए।

UP Police Bharti 2026: आयु-सीमा
पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तय की गई है। जबकि, पुरुष उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 22 वर्ष और महिला उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है।
UP Police Bharti 2026: ऐसे करें पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर अप्लाई
आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि, पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदन करने के लिए फॉर्म ऑनलाइन ही स्वीकार किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वे प्रोन्नति बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन आसानी से कर सकते हैं। वहीं, फॉर्म भरने के लिए यहां निम्नलिखित स्टेप्स बताए गए है, जिसे फॉलो करके आप रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर पुलिस कॉन्स्टेबल अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
- इसके बाद निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करके जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।
यह भी पढ़ें: MP Police Recruitment 2025: आवेदन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर तक बढ़ी, अभी करें अप्लाई






