---Advertisement---

Pink Saheli Smart Card: कौन बना सकता है कार्ड? उम्र सीमा, फायदे और बस में इस्तेमाल का पूरा तरीका

By
On:

Follow Us

Pink Saheli Smart Card : दिल्ली की महिलाओं को साल 2026 के शुरू होते ही सौगात मिलने जा रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि, जनवरी, 2026 से डीटीसी बसों में फ्री सफर के लिए गुलाबी टिकट बंद हो जाएंगी और उनकी जगह पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड लॉन्च होने जा रहे हैं। दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की बसों में मुफ्त सफर के लिए महिलाओं को यह स्मार्ट कार्ड बनवाना होगा। दिल्ली की बसों में 2 करोड़ के करीब महिलाएं हर महीने सफर करती हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि 14 जनवरी, 2026 से प‍िंंक सहेली स्‍मार्ट कार्ड योजना की शुरुआत हो जाएगी। इसी के साथ डीटीसी ने स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए दो प्राइवेट वेंडर्स को फाइनल कर दिया है और पूरी दिल्ली में कार्ड बनवाने के लिए काउंटर भी लगवाएंगे जाएंगे।

हालांकि पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए महिलाओं के पास दिल्ली के पते का आधार कार्ड होना अनिवार्य है, ऐसा इसलिए क्योंकि इसके बिना स्मार्ट कार्ड नहीं बनेगा। डीएम ऑफिस, एसडीएम ऑफिस, बस डिपो और कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) में स्मार्ट कार्ड के लिए विशेष काउंटर बनाए जाएंगे।

Pink Saheli Smart Card के लिए उम्र की शर्त

डीटीसी अधिकारियों के अनुसार, Pink Saheli Card बनवाने के लिए न्यूनतम उम्र 12 साल होनी चाहिए। हालांकि, 12 साल या इससे ज्यादा उम्र की महिलाएं अगर दिल्ली की नागरिक हैं और उनके पास दिल्ली का आधार कार्ड है तो वह इस कार्ड को बनवाने के लिए योग्य है। इसी के साथ एक बार कार्ड बनने के बाद आप जैसे मेट्रो कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, उसी तरह से टैप करके इसका यूज किया जाएगा।

Pink Saheli Smart Card

बस कंडक्टर के पास इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन (ETM) होगी, जिस पर इस कार्ड को टैप करना होगा। आम आदमी पार्टी सरकार ने 2019 में महिलाओं को बसों में मुफ्त यात्रा के लिए गुलाबी टिकट योजना लॉन्च की थी। अब बीजेपी सरकार ने इसे स्मार्ट कार्ड से बदल दिया है।

सिर्फ इन महिलाओं को ही मिलेंगे Pink Saheli Smart Card ?

दिल्ली सरकार की ओर से पहले ही इस बात की पुष्टि कर दी गई है कि, यह योजना सिर्फ दिल्ली में रहने वाली महिलाओं के लिए ही है। इसका मतलब यह है कि, एनसीआर में रहने वाली वे महिलाएं जिनके पास दिल्ली का आधार कार्ड नहीं है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। ध्यान रहें कि, Pink Saheli Smart Card बनवाने के लिए पहली शर्त ही दिल्ली का आधार कार्ड है। हालांकि इस योजना में आय की कोई लिमिट नहीं है और दिल्ली में रहने वाली कोई भी महिला योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं।

क्या Pink Saheli Smart Card के लिए देना होगा पैसा

प्रशासन की ओर से अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि, पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड बनवाने के लिए बैंक या वेंडर को फीस देनी होगी या नहीं। लेकिन यह कार्ड फिलहाल मुफ्त में ही बनेगा।

क्या गुलाबी टिकट से भी कर सकेंगे यात्रा

सुनने में ऐसा आ रहा है कि, Pink Saheli Smart Card योजना को 14 जनवरी से लॉन्च कर दिया जाएगा इसके लॉन्च होने के बाद डीटीसी बसों में इस स्मार्ट कार्ड के बिना यात्रा करना असंभव होगा। हालांकि स्मार्ट कार्ड बनवाने तक का समय जरूर दिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: कनाडाई सोमवार को वोट क्यों करते हैं? जानिए 10 बड़े कारण | अभी पढ़ें पूरी जानकारी

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now