---Advertisement---

Bihar Industry Scheme: मात्र 1 रुपये में जमीन लेकर उद्योग लगाएं, आवेदन जल्द करें

By
On:

Follow Us

Bihar Industry Scheme के तहत मात्र 1 रुपये में जमीन लेकर उद्योग लगाने का मौका। आवेदन 31 मार्च तक खुले हैं। जानें प्रक्रिया, लाभ और पात्रता।: बिहार के निवासियों को अब रोजगार की तलाश में बाहर जाने की कोई भी जरूरत नहीं है।चौक गए तो बता दें कि, प्रदेश सरकार बिहार में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए उद्योग लगाने को भारी भरकम प्रोत्साहन योजना लेकर आई है। बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025 के तहत प्रदेश सरकार महज 1 रुपये की टोकन राशि में जमीन दे रही है। इसके अलावा भी ढेर सारी सुविधाएं दी जा रही हैं।

बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025 के अंतर्गत 1 रुपये में जमीन देने के अलावा ब्याज सब्सिडी, 100 फीसदी तक SGST प्रतिपूर्ति, स्वीकृत प्रोजेक्ट लागत का 300 फीसदी NET SGST प्रतिपूर्ति या फिर प्रोजेक्ट लागत पर 30 फीसदी तक सब्सिडी भी बिहार सरकार द्वारा दी जा रही रही है। खास बात यह है कि, अगर आप बिहार में उद्योग लगाने के बारे में सोच रहें हैं। उनके लिए खुशखबरी। ऐसा इसलिए क्योंकि, योजना की आखिरी तारीख 31 मार्च, 2026 है।

Bihar Industry Scheme: कितने निवेश पर मिलेगी 1 रुपये में जमीन

100 करोड़ रुपये के निवेश और 1000 रोजगार सृजन करने पर 10 एकड़ भूमि
1000 करोड़ रुपये के निवेश पर 25 एकड़ भूमि
200 करोड़ का निवेश करने वाली फॉर्च्यून 500 कंपनियों को 10 एकड़ भूमि
बाकी सभी के लिए BIADA भूमि दर पर 50% छूट

Bihar Industry Scheme: 1 रुपये में जमीन के अलावा मिलेंगी ये सुविधाएं

Bihar Industry Scheme

40 करोड़ तक ब्याज सब्सिडी और 100% SGST प्रतिपूर्ति या
स्वीकृत प्रोजेक्ट लागत का 300% तक NET SGST प्रतिपूर्ति (14 साल तक) या
स्वीकृत प्रोजेक्ट लागत का 30% तक पूंजी सब्सिडी

Bihar Industry Scheme: कैसे होगा आवेदन

इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट https://biada1.bihar.gov.in/ पर जाना होगा।
यहां आपको Apply Online का विकल्प मिलेगा। पहले आपको Registration करना होगा।
Registration के लिए अपना नाम, पता सब देना होगा। आपका मेल आईडी ही आपका यूजर आईडी होगा।
रजिस्ट्रेशन के वक्त जो पासवर्ड बनाएंगे, उसी के जरिए लॉगिन किया जाएगा

Bihar Industry Scheme: क्या है हेल्पलाइन नंबर

अगर आपके मन में इस प्रोत्साहन योजना के बारे में और भी कई सवाल हैं तो उसके लिए हेल्पलाइन नंबर मौजूद है। आप 18003456214 पर संपर्क कर सकते हैं।

Bihar Industry Scheme: उद्योग के लिए कहां-कहां है जमीन

उद्योग लगाने के लिए जमीन कहां-कहां उपलब्ध है, उसका क्षेत्रफल कितना है या उसकी कीमत कितनी है, यह सभी जानकारी आपको पोर्टल पर ही देखने को मिल जाएगी। इसके लिए आपको ऑफिशियल पोर्टल पर जाना होगा और Land Bank पर क्लिक करना है। यहां आपको किस जिले में कितनी जमीन है, सब पता चल जाएगा। प्रति वर्ग फीट उसकी कीमत की जानकारी भी वहां पर दी गई है। इसी तरह औद्योगिक शेड कहां-कहां उपलब्ध हैं, इसकी जानकारी भी आपको Plug & Play Shed Details पर मिल जाएगी।

यह भी पढ़ें: Viksit Delhi Internship Programme : सरकार ने युवाओं के लिए लॉन्च किया खास स्कीम, हर महीने मिलेंगे 20 हज़ार रूपए, ऑनलाइन आवेदन

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now