---Advertisement---

RRC NR Apprentice Recruitment 2025: 25 नवंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका

On: November 21, 2025 6:39 PM
Follow Us:
RRC NR Apprentice Recruitment 2025
---Advertisement---

RRC NR Apprentice Recruitment 2025: रेलवे भर्ती सेल की ओर से उत्तर रेलवे अप्रेंटिसशिप की भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से जल्द ही आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। जी हां, वहीं जो भी उम्मीदवार बतौर अप्रेंटिसशिप के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर RRC NR Apprentice के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

बता दें, इस भर्ती प्रक्रिया के जरिये कुल 4116 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। हालांकि, अप्रेंटिसशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 नवंबर, 2025 से शुरू हो जाएगी। इसी के साथ ही इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 24 नवंबर, 2025 तक अप्रेंटिसशिप के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन आसानी से कर सकते हैं।

RRC NR Apprentice Recruitment 2025: पात्रता मानदंड

अप्रेंटिसशिप में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कक्षा दसवीं, बारहवीं व इसके समकक्ष अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई का सर्टिफिकेट भी होना चाहिए।

Also Read

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष तय की गई है। इसके अलावा, उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 24 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ध्यान देने वाली बात यह है कि, विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में भी छूट दी जाएगी। जबकि, एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को पांच वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को दस वर्ष की छूट दी जाएगी।

RRC NR Apprentice Recruitment 2025

RRC NR Apprentice Recruitment 2025: एप्लीकेशन फीस

इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना अनिवार्य है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये एप्लीकेशन फीस के रूप में जमा करना होगा। इसके अलावा, एससी एवं एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस में छूट दी गई है।

RRC NR Apprentice Recruitment 2025: ऐसे कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

  • अप्रेंटिसशिप में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।
  • इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद व्यक्तिगत जानकारी को दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी को भरने के अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

यह भी पढ़ें: Bihar Lab Technician Bharti 2025: आज से शुरू आवेदन, SHS Bihar पर अप्लाई करें

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now