---Advertisement---

Ladli Behna Yojana 2025: 1250 रुपये, 250 रुपये का शगुन और 1500 रुपये की अगली किस्त कब आएगी?

On: October 21, 2025 4:54 PM
Follow Us:
Ladli Behna Yojana
---Advertisement---

Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री Ladli Behna Yojana को लेकर एक बड़ी घोषणा हुई है। बता दें कि, भाई दूज को मध्य प्रदेश की 1.26 करोड़ महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये दिए जाएंगे। सभी लाडली बहनों को यह संभावना है कि, अक्टूबर महीने में Ladli Behna Yojana की 29वीं किस्त के रूप में 1500 रुपये खाते में भेज दिए जाएंगे। हालांकि मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने 12 अक्टूबर महिलाओं के खाते में 29वीं किस्त का जो पैसा भेजा, वो 1250 रुपये के हिसाब से ही है।

लाडली बहनों को 1500 रुपये महीने म‍िलने का इंतजार।

अब प्रदेश की महिलाएं जानना चाहती हैं कि बाकी के रुपये कब मिलेंगे? साथ ही Ladli Behna Yojana के तहत 1500 रुपये महीना कब से मिलना प्रारंभ होगा। जानकारी के लिए बता दें कि, CM मोहन यादव ने शनिवार को इस ऐलान करते हुए कहा कि, नवंबर महीने से लाडली बहनों के खाते में हर महीने 1500 रुपये भेजा जाएगा। देखा जाए तो, इस बार भाई दूज पर भी 250 रुपये का शगुन मिलने की संभावना है।

क्या भाई दूज पर आएगा पैसा

सभी महिलाओं को 12 अक्टूबर का इंतजार था। ऐसा इसलिए क्योंकि, उनके खाते में पैसे आने वाले थे। लेकिन नहीं आया। फिलहाल अब राज्य की 1.26 करोड़ महिलाओं को भाई दूज का बेसब्री से इंतजार है। जो 23 अक्टूबर को है। इसी के साथ मुख्यमंत्री ने एक कार्यक्रम में यह भी कहा है कि भाई दूज पर महिलाओं को 250 रुपये का शगुन भी द‍िया जाएगा। जिससे साफ होता है कि, 23 अक्टूबर को 1.26 करोड़ महिलाओं को खुशखबरी मिलने वाली है।

Also Read

हालांकि अभी तक कोई ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है। वहीं, इससे पहले रक्षा बंधन के मौके पर भी लाडली बहनों के खाते में 250 रुपये अलग से भेजे गए थे। उस समय महिलाओं को एक साथ ही 1500 रुपये मिल गए थे। लेकिन इस बार यह पैसा 2 किस्तों में मिलने वाला है।

Ladli Behna Yojana: नवंबर से हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये

Ladli Behna Yojana

राज्य सरकार की ऐलान के मुताबिक, लाडली बहनों के लिए एक अच्छी ख़बर है। ऐसा इसलिए क्योंकि, नवंबर से उनके खाते में हर महीने 1500 रुपये आना स्टार्ट हो जाएंगे। लेकिन, इस दौरान अपात्र नामों को लिस्ट से हटाने का भी काम धड़ले से शुरू किया जा रहा है। इसी के साथ जो भी महिलाएं पात्रता की शर्तें पूरी नहीं करती हैं, उनका नाम योजना से हटाया जा रहा है। अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी कराकर वेरिफिकेशन नहीं कराया है तो देर मत कीजिए। आप समग्र पोर्टल पर जाकर आप घर बैठे ई-केवाईसी करा सकते हैं।

लाडली बहनों को कब मिलेंगे 3000 रुपये

ध्यान देने वाली बात यह है कि, सीएम मोहन यादव ने हाल ही यह घोषणा की है कि, Ladli Behna Yojana का पैसा बढ़ाकर 3000 रुपये महीना कर दिया जाएगा। बता दें कि, इसकी शुरुआत भाई दूज से की जाएगी। भाई दूज से 1500 रुपये हर महीने मिलना शुरू हो जाएंगे। इसके बाद 2026 में इसे बढ़ाकर 2000 रुपये किया जाएगा। इस तरह 2027 में 2500 रुपये और 2028 में 3000 रुपये महीना कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: PM Yashasvi Yojana 2025: आवेदन, लाभ, योग्यता और पूरी जानकारी

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now