---Advertisement---

CM Kisan Samman Nidhi: राजस्थान के 74 लाख किसानों के खाते में आएंगे 12,000 रुपये, CM का बड़ा ऐलान

On: August 13, 2025 10:17 AM
Follow Us:
---Advertisement---

CM Kisan Samman Nidhi: राजस्थान के 74 लाख किसानों को बहुत ही जल्दी खुशखबरी मिलने वाली है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घोषणा किया है कि जल्दी किसानों के खाते में 9000 के बजाय ₹12000 भेजे जाएंगे। राजस्थान सरकार इस कार्य को लेकर पूरी तैयारी कर चुकी है।

राजस्‍थान के क‍िसानों को जल्‍द म‍िल सकते हैं 12000 रुपये

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, पीएम फसल बीमा योजना के 3900 करोड रुपए किसानों के खाते में ट्रांसफर करने के साथ-साथ यह भी ऐलान किया गया है कि, देश के अन्य किसानों के तहत राजस्थान में भी पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को केंद्र सरकार की तरफ से साल में ₹6000 दिया जाएगा।

इसके अलावा राजस्थान सरकार की ओर से CM Kisan Samman Nidhi योजना के अंतर्गत ₹3000 अलग से दिए जाएंगे। देखा जाए तो अब राजस्थान सरकार इसमें ₹3000 का और इजाफा करने जा रही है इसका मतलब साफ है कि किसानों को अब साल में ₹9000 नहीं पूरे ₹12000 दिए जाएंगे।

Also Read

CM Kisan Samman Nidhi क्या है?

बता दें कि, राजस्थान के किसानों को केंद्र के अलावा अलग से आर्थिक सहायता भी दी जाएगी इसलिए CM Kisan Samman Nidhi योजना की शुरुआत की गई है। बता दें कि, इस योजना के अनुसार जिन किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिल रहा है। उन्हें राज्य सरकार की तरफ से अलग से पैसा दिया जा रहा है।

CM Kisan Samman Nidhi

अभी राजस्थान में किसानों को साल में CM Kisan Samman Nidhi ₹3000 दिए जाते हैं, लेकिन यह पैसा पीएम किसान सम्मन निधि की किस्त की तरह ही तीन बार में आता है। अब इसे बढ़ाकर ₹6000 करने की तैयारी की जारी है। अगर इस योजना में बदलाव किया जाता है। तो किसानों की खुशी बहुत जल्दी डबल होने वाली है।

क्या मध्य प्रदेश में मिल रहे 12000 रुपये ?

मध्य प्रदेश के किसानों को पहले से ही साल में ₹12000 दिए जा रहे हैं। वही देखा जाए तो पीएम किसान सम्मान निधि योजना के जितने भी लोग हैं जिन्हें इसका लाभ मिल रहा है। इसलिए राजस्थान सरकार भी इसकी तैयारी कर रही है।

सीएम किसान सम्मान निधि की पात्रता

महत्वपूर्ण जानकारी यह है कि, CM Kisan Samman Nidhi के लिए अलग से कोई भी पात्रता की जरूरत नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि जो पात्रता पीएम किसान सम्मन निधि के लिए जरूरी है वही इस योजना पर भी लागू किया गया है देखा जाए तो योजना की पात्रता की पहली शर्त यही है कि किसान का नाम पीएम किसान निधि में होना जरूरी है।

अधिक जानकारी के लिए यहाँ Visit करे: CM Kisan Samman Nidhi

क्या खाते में नहीं आया पीएम फसल बीमा योजना का पैसा

मिली जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने 11 अगस्त को 35 लाख किसानों के खातों में पीएम फसल बीमा योजना की क्लेम का पैसा भी भेज दिया है किसानों के खातों में 3900 करोड रुपए भेजे गए हैं अगर आपके खाते में पैसा नहीं गया है तो चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि 8000 करोड रुपए की दूसरी किस्त जल्दी जारी होने वाली है।

यह भी पढ़ें: शिमला समझौता क्या है? जानिए 1971 युद्ध के बाद हुआ यह ऐतिहासिक फैसला जो आज भी भारत-पाक रिश्तों को तय करता है

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now