---Advertisement---

पाकिस्तान ने की शर्मनाक हरकत, रियाशी इलाकों पर किया हमला, भारत ने दिया मुंह तोड़ जवाब

On: May 9, 2025 11:58 AM
Follow Us:
---Advertisement---

पाकिस्तान ने मुंह की खाने के बाद फिर से अपनी नाकाम और शर्मनाक हरकत करना शुरू कर दी। जिसे भारत ने पूरी तरह से नाकाम कर दिया। पाकिस्तान ने भारत पर रॉकेट दागे, जिस पर भारत की S-400 ने 8 पाकिस्तानी मिसाइलों को मार गिराया।

मुख्य बिंदू

  • भारत ने पाकिस्तान की 8 मिसाइलों को मारा
  • भारत के कई शहरों पर किया ब्लैक आउट किया
  • भारत ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में AWACS तबाह किया

आपने सुना ही होगा… जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है यह शब्द रामधारी सिंह दिनकर है… जो आज पाकिस्तान पर भारी पड़ सकते है। बता दें, पहलगाम में निर्दोषों को मारकर पाकिस्तान को ना तो शर्म आई और ऑपरेशन सिंदूर के बाद ना ही अक्ल आई। ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान बुरी तरह से बौखलाया हुआ है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद कल रात पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों में सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की। वहीं, इस हमले को भारत के S-400 एयर डिफेंस सिस्टम से नाकाम कर दिया। वहीं भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ड्रोन के जरिए लाहौर में पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह से तबाह कर दिया। आज रात 8:45 बजे करीब फिर से पाकिस्तान ने भारत के कई रियाशी इलाकों पर हमला किया।

Also Read

कई शहर में हुआ ब्लैक आउट

जम्मू-कश्मीर के अखनूर में सायरन की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद जम्मू, चंडीगढ़, भुज, उधमपुर, जैसलमेर, श्रीनगर, अमृतसर, जम्मू संभाग के सांबा, जालंधर और भी कई शहर में ब्लैक आउट किया गया।

भारत ने नाकाम किए पाकिस्तान के इरादे

पाकिस्तान की ओर से जम्मू में कई हमले किए गए। भारत का S-400 एयर डिफेंस सिस्टम इन हमलों को हवा में ही नाकाम कर दिया। वहीं, जैसलमेर में भारतीय वायु रक्षा द्वारा पाकिस्तानी ड्रोन को रोका गया। इतना ही नहीं भारत ने पाकिस्तान के F16, JF-17 को मार गिराया। और भारत ने पाकिस्तान के AWACS को भी मार गिराया।

पाकिस्तान की फायरिंग पर भारत का करारा जवाब

पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा और बारामुल्ला जिलों में नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी कर रहे हैं। भारतीय सेना पाकिस्तानी हमले का करारा जवाब दे रही है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। भारतीय रक्षा सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान ने सतवारी, सांबा, आरएस पुरा और अरनिया सेक्टर में 8 मिसाइलें दागीं। सभी को भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने नाकाम कर दिया।

यह भी पढ़े: ऑपरेशन सिंदूर: CI-814 का मास्टरमइंड जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत

Anjali Pradhan

अंजली प्रधान... एक अनुभवी लेखक हैं, जो सटीक और रोचक खबरें दर्शकों तक पहुंचाती है। देश-दुनिया से लेकर अध्यात्मिक लेख की भी रुचि रखती है।

Join WhatsApp

Join Now