बिहार के समस्तीपुर से निकलकर IPL तक का सफर तय करने वाले 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय लिखा है। शनिवार को जयपुर में खेले गए Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants मैच में उन्होंने पहली ही गेंद पर छक्का मारकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
IPL 2025 डेब्यू:
IPL 2025 Mega Auction में Rajasthan Royals ने उन्हें 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा। ये नीलामी जेद्दा, सऊदी अरब में हुई थी, जहां दिल्ली कैपिटल्स के साथ बिडिंग वॉर के बाद RR ने बाज़ी मारी।
मैच में उन्होंने शार्दुल ठाकुर की पहली ही गेंद को छक्के के लिए भेजा और अगली ही ओवर में आवेश खान के खिलाफ एक छक्का और चौका भी लगाया।
सिर्फ 14 साल का क्रिकेटर:
वैभव सिर्फ 14 साल और 23 दिन के हैं। IPL में खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनने का गौरव उन्हें मिला।
शुरुआती जीवन:
- 2011 में जन्मे वैभव ने 4 साल की उम्र में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था।
- उनके पिता संजीव सूर्यवंशी ने घर के पीछे क्रिकेट खेलने के लिए जगह बनवाई।
- 9 साल की उम्र में उन्हें समस्तीपुर के एक क्रिकेट अकैडमी में दाखिला दिलाया गया।
अंडर-19 और रणजी सफर:
- 12 साल की उम्र में उन्होंने बिहार के लिए विनू मांकड़ ट्रॉफी में खेला और 5 मैचों में 400 रन बनाए।
- जनवरी 2024 में मुंबई के खिलाफ रणजी ट्रॉफी डेब्यू किया, और 1986 के बाद सबसे युवा खिलाड़ी बने।
- सितंबर में भारत U-19 टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 62 गेंदों में 104 रन की धमाकेदार पारी खेली।
वैभव ने अपने खेल और फिटनेस से सभी चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा है। उनके कोच मनीष ओझा, जो पूर्व रणजी खिलाड़ी हैं, ने उन्हें तकनीकी रूप से मजबूत खिलाड़ी बनाया।
वैभव की IPL में एंट्री सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि यह भारत में युवा टैलेंट को पहचान देने की मिसाल है। उनका स्किल सेट, मैच टेम्परामेंट और आत्मविश्वास बताता है कि ये लड़का भविष्य का स्टार है।
अगर वह इसी तरह मेहनत करता रहा, तो आने वाले 2-3 वर्षों में भारतीय सीनियर टीम में भी उनकी एंट्री हो सकती है।
यह भी पढ़े: IPL 2025: CSK ने घायल गुरजपनीत की जगह डेवाल्ड ब्रेविस को किया साइन