---Advertisement---

PM Kisan Samman Nidhi: 11 अक्टूबर को किसानों को मिलेगी 42,000 करोड़ की सौगात

On: October 9, 2025 6:11 PM
Follow Us:
PM Kisan Samman Nidhi
---Advertisement---

PM Kisan Samman Nidhi योजना की 21वीं किस्त के इंतजार के बीच केंद्र सरकार ने किसानों के लिए बड़ी घोषणा कर दी है। जानकारी के लिए बता दें कि, 11 अक्टूबर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को बड़ी सौगात देंगे।

बता दें कि, प्रधानमंत्री दो बड़ी योजनाओं की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस दिन प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना और दलहन पर आत्मनिर्भर योजना का शुभारंभ करने जा रहे हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज गुरुवार को यह जानकारी दी है।

क‍िसानों के ल‍िए बड़ा ऐलान।

कृषि मंत्री के अनुसार, 42000 करोड़ से ज्यादा PM Kisan Samman Nidhi योजनाओं की सौगात किसानों को मिलने वाली है। जिसे लेकर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि दालों में हम अभी भी आत्मनिर्भर नहीं बन पा रहें हैं। जबकि हम इसके सबसे बड़े उत्पादक हैं।

Also Read

दालों में आत्मनिर्भरता पाने के लिए दलहन मिशन का लक्ष्य 2030-31 तक रखा गया है। इस दौरान दालों के क्षेत्रहल 275 लाख हेक्टेयर से बढ़ाकर 310 लाख हेक्टेयर करने की योजना बनाई जा रही है। इसी तरह दालों का उत्पादन भी 242 लाख टन से बढ़ाकर 350 लाख टन करना है।

किसानों को मुफ्त में मिलेंगे बीज

जानकारी के अनुसार, अब ICAR किसानों के लिए दलहन के हाइब्रिड बीज बनाएगी। इसी के साथ किसानों को बीजों की मिनी किट भी उपलब्ध कराई जाएगी। जिसे लेकर कृषि मंत्री ने यह कहा है कि, 126 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज किसानों को बांटे दिए जाएंगे।

PM Kisan Samman Nidhi

जबकि, 88 लाख निशुल्क बीज के किट भी किसानों को दिए जाएंगे। किसानों को पारंपरिक बीज के साथ हाइब्रिड बीजों के इस्तेमाल के लिए उत्साहित किया जाएगा।

रबी के इस सीजन से ही बीज द‍िए जाएंगे। इसके अलावा 1000 प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित करने के लिए 25 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी। पीएम मोदी इस योजना की शुरुआत करेंगे।

पीएम धन धान्य योजना की होगी शुरुआत

इसके अलावा 11 अक्टूबर को पूसा इंस्टीट्यूट से प्रधानमंत्री मोदी धन धान्य कृषि योजना का भी शुरुवात की जाएगी। इस योजना के अनुसार, कम उत्पादकता वाले जिलों का चुना जाएगा। वहीं, इसे आगे बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

इन जिलों के किसानों की आय और उत्पादन बढ़ाकर राष्ट्रीय औसत के आसपास लाने की कोशिश की जाएगी। पीएम धन धान्य कृषि योजना के तहत 11 विभागों की 36 योजनाओं को मिलाकर किसानों तक पहुंचाने का प्रयास किए जाएंगे।

इसके अलावा प्रधानमंत्री सफल FPO (किसान उत्पादन संगठन), प्राकृतिक खेती कर रहे किसानों और व अन्य किसानों से अलग-अलग संवाद करेंगे। इन योजनाओं की लॉन्चिंग का सीधा प्रसारण 731 विज्ञान केंद्रों, 113 आईसीएआर संस्थान, मंडियों, किसान समृद्धि केंद्रों में किया जाएगा। माना जा रहा है कि सवा करोड़ किसान इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे।

कब आएगी PM Kisan Samman Nidhi की 21वीं किस्त

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रेस कांफ्रेंस के बाद यह साफ हो गया है कि, 11 अक्टूबर को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त किसानों के खाते में नहीं भेजी जाएगी। ऐसे में देखा जाए तो 9.7 करोड़ किसानों का ₹2000 का इंतजार और भी बढ़ गया है।

क्या दिवाली के बाद मिलेगी सौगात?

अभी तक PM Kisan Samman Nidhi की 21वीं किस्त को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। लेकिन पिछले तीन किस्तों की तारीखों को देखकर यह उम्मीद लगाई जा रही है की दिवाली से पहले किसानों को PM Kisan Samman Nidhi की सौगात मिल जाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, तीन में से दो बार किसानों को ₹2000 दिवाली से पहले ही PM Kisan Samman Nidhi दिए जा चुके हैं। जबकि एक बार कुछ दिन की देरी हुई थी।

PM Kisan Samman Nidhi 2024 में दिवाली से पहले 5 अक्टूबर को ही किसानों को पैसा मिल गया था। लेकिन 2022 में दिवाली से पहले यानी की 17 अक्टूबर को हर किसान के खाते में ₹2000 आ गए थे।लेकिन 2023 में थोड़ी देरी देखने को मिली थी।

यह भी पढ़ें: Post Office RD Scheme: रोज ₹167 जमा करने पर मिलेंगे ₹3,56,830

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now