---Advertisement---

Pink Saheli Smart Card: नए साल से दिल्ली में बनेंगे पिंक सहेली कार्ड, ये दस्तावेज होंगे जरूरी

By
On:

Follow Us

Pink Saheli Smart Card: दिल्ली की महिलाओं के लिए नए साल से पहले ही एक गुड न्यूज मिल गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि, जितने भी लोग डीटीसी की बसों में मुफ्त सफर के लिए प‍िंंक सहेली स्मार्ट कार्ड का लंबे समय से इंतजार कर रही थी। उन महिलाओं को यह कार्ड मिलने जा रहा है। साल 2026 की शुरुआत के साथ ही यह सौगात मिलना शुरू हो जाएगी। दिल्ली परिवहन विभाग ने लंबी प्रक्रिया के बाद स्मार्ट कार्ड जारी करने के लिए दो पेमेंट बैंकों एयरटेल और मफिन पेमेंट बैंक को फाइनल कर दिया है।

Pink Saheli Smart Card पर आया अपडेट

जानकारी के अनुसार, सरकार नए साल से दिल्ली के विभिन्न इलाकों में सहेली स्‍मार्ट कार्ड बनवाने के लिए काउंटर खोलेगी। इन काउंटर्स पर महिलाएं दिल्ली का आधार कार्ड बतौर पहचान पत्र दिखाकर पिंक सहेली कार्ड बनवा सकेंगी। डीटीसी अधिकारियों के अनुसार, चयनित बैंक बस यात्रियों के लिए तीन तरह के स्मार्ट कार्ड जारी करेंगे।

Pink Saheli Smart Card: दिल्ली की बसों के लिए बनेंगे ये 3 कार्ड

यह पहला Pink Saheli Smart Card होगा, जो केवल दिल्ली की महिलाओं को ही मिलेगा। यह कार्ड 12 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र की लड़कियों और महिलाओं के लिए अनिवार्य रहने वाला है। कार्ड मिलने के बाद महिलाएं बस कंडक्टर के पास मौजूद इलेक्ट्रॉनिक टिकटिंग मशीन (ETM) में कार्ड टैप कर मुफ्त यात्रा का लाभ उठा पाएंगी। वर्तमान में दिल्ली में हर माह लगभग 2 करोड़ महिलाएं बसों में सफर कर रही हैं।

Pink Saheli Smart Card

इसी के साथ जो दूसरा कार्ड होगा। वे विभिन्न श्रेणियों के बस पास धारकों के लिए होगा। जिसमें दिव्यांग, बुजुर्ग, खिलाड़ी, युद्ध विधवाएं, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता समेत 12 से अधिक श्रेणियों को शामिल किया गया हैं। जबकि, तीसरा सामान्य स्मार्ट कार्ड होने वाला है। जिसे कोई भी बस यात्री आसानी से बनवा सकेगा। जानकारी के लिए बता दें कि, यह मेट्रो कार्ड की तरह ही काम करेगा और फुल केवाईसी के तहत इसमें यात्री का नाम और फोटो दर्ज होगा। सूत्रों के अनुसार, इसके लिए न्यूनतम 120 रुपये का भुगतान करना होगा, जिसके बाद रिचार्ज कर यात्रा की जा सकेगी। इस कार्ड को मेट्रो में यूज किया जा सकेगा।

जगह-जगह खुलेंगे काउंटर

परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने यह जानकारी दी है कि Pink Saheli Smart Card के लिए बैंकों का चयन अब जाकर कर लिया गया है। इसी के साथ उन बैंकों को निर्देश भी दे दिया गया है कि, डीएम कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, बस डिपो और सीएससी (जन सुविधा केंद्र) पर काउंटर खोलें, ताकि महिलाओं को कार्ड बनवाने में किसी प्रकार की कोई भी परेशानी न महसूस हो। सिंक साथ काउंटर खोलने की पूरी जिम्मेदारी बैंकों की होगी। अच्छी बात यह है कि, नए साल से यह काम शुरू कर दिया जाएगा। सब कुछ ठीक रहा तो 14 जनवरी के बाद इसे कभी भी लॉन्च कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Post Office RD Scheme: रोज ₹167 जमा करने पर मिलेंगे ₹3,56,830

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now