---Advertisement---

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: 21 नवंबर को महिलाओं को मिलेगा ₹10,000 का लाभ

On: November 20, 2025 6:02 PM
Follow Us:
Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana
---Advertisement---

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: बिहार में एक बार फिर नितीश कुमार ने अपना परचम लहरा दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि, बिहार विधानसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत के साथ लौटी बीजेपी और जदयू के एनडीए गठबंधन ने आज गुरुवार को सरकार बना ली है। खास बात यह है कि, नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बन गए हैं। गौरतलब है कि, उनके फिर से मुख्यमंत्री बनते ही बहुत सारी योजनाओं को हरी झंडी मिलने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि नई योजनाओं का लाभ मिलने से पहले ही उनके मुख्यमंत्री बनने के अगले ही दिन यानी 21 नवंबर शुक्रवार को बिहार की महिलाओं को फिर सौगात मिलने जा रही है।

बिहार चुनावों में गेमचेंजर मानी जाने वाली Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana की अगली किस्त का पैसा 21 नवंबर को सभी के खातों में भेज दिया जाएगा। वहीं, इस योजना की 8वीं किस्त जारी हो चुकी हैं। अब बारी है 9वीं किस्त की, देखा जाए तो चुनावों के दौरान ही बिहार सरकार की ओर से यह साफ कर दिया गया था कि महिला रोजगार योजना आगे भी इसी तरह से जारी रहेगी और जिन महिलाओं के खाते में पैसा नहीं आया है, उनके खाते में निर्धारित तारीखों पर पैसा आता रहेगा। अब बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बन गई है और इस योजना के जारी रहने का रास्ता साफ हो चुका है।

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: कब जारी होगी अगली किस्त

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana का पैसा भेजने की तारीख की घोषणा बिहार सरकार ने चुनावों से पहले ही कर दिया था। जिसने 1.5 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपये की राशि भेजी जा चुकी है। वहीं, जिन महिलाओं ने महिला रोजगार योजना का फॉर्म भरा है और जो सारी पात्रता की शर्त भी पूरी करती हैं, उन सभी के खाते में सरकार की ओर से बारी-बारी से पैसा भेजा जा रहा है और आगे भी भेजा जाएगा।

Also Read

बता दें कि, 21 नवंबर, शुक्रवार को इस योजना का पैसा भेजने की डेट है। अगर आपके खाते में अब तक 10000 रुपये नहीं आए हैं तो कल यह पैसा आपके खाते में आ सकता है। वहीं, आप जीविका ऑफिस या ग्राम संगठन में जाकर लिस्ट भी चेक कर सकती हैं, जहां से आपने फॉर्म भरा था।

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana: बिहार की महिलाओं को कब मिलेंगे 2 लाख रुपये

जैसे कि आप सभी को पता है कि, एक बार दे बिहार में नीतीश कुमार की सरकार बन गई है। जिसके बाद 1.5 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को 2 लाख रुपये मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। बिहार सरकार ने इस योजना का ऐलान करते हुए कहा था कि 18 तरह के रोजगार शुरू करने के लिए सरकार की ओर से शुरुआती किस्त के रूप में 10,000 रुपये दिए जाएंगे। इसके बाद जो महिलाएं अपने रोजगार को अच्छे से और बेहतरीन ढंग से चलाती हैं तो उन्हें 6 महीने के बाद सरकार से 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद और मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Post Office RD Scheme: रोज ₹167 जमा करने पर मिलेंगे ₹3,56,830

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now