MP Budget 2026: मध्य प्रदेश के बजट में किसानों के लिए बड़ी घोषणा की गई है। इनमें से प्रमुख ऐलान मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना को लेकर भी किया गया है। मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बीते दिन 18 फरवरी बुधवार को राज्य का बजट पेश किया था। इस बजट में सीएम किसान सम्मान निधि के जरिए किसानों को लाभ देने की बात को पुनः बताया गया। इस योजना के लिए बजट में 5500 करोड़ रुपये के फंडका ऐलान किया गया है। इस ऐलान के बाद से राज्य के 82 लाख किसानों को उम्मीद जगी है कि जल्द ही उन्हें रुकी हुई किस्त का पैसा मिल जाएगा।
MP Budget 2026: मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत राज्य के 82 लाख
पीएम किसान के लाभार्थियों को प्रदेश सरकार की ओर से भी 6000 रुपये साल में मिलते हैं। इस तरह किसानों को साल में 12000 रुपये मिलते हैं। किसान आस लगाए बैठे थे कि शायद इस योजना में पैसा बढ़ाने को लेकर बड़ा ऐलान हो सकता है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। हालांकि सरकार ने इस योजना के तहत सम्मान राशि जारी रखने की बात को दोहराते हुए साफ कर दिया कि इस योजना पर कोई गाज नहीं गिरने वाली है। दरअसल नवंबर से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त का इंतजार है।
MP Budget 2026: कब आएगी सीएम किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त 19 नवंबर, 2025 को खाते में आ गई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त भी जारी होनी थी। लेकिन फरवरी आने तक भी इस योजना का पैसा जारी नहीं किया गया है। शिवरात्रि तक किसानों को 2000 रुपये की किस्त मिलने की उम्मीद थी, लेकिन बजट तक इसकी तारीख की घोषणा नहीं हुई। माना जा रहा है कि किसानों को सीएम किसान कल्याण योजना के पैसों के लिए होली तक इंतजार करना पड़ सकता है।
MP Budget 2026: किसानों के लिए बजट में कई बड़े ऐलान
किसानों के लिए MP Budget 2026 में कई बड़े ऐलान किए गए हैं। सिंचाई के लिए 3000 करोड़ रुपये की लागत से किसानों को 1 लाख सोलर पंप उपलब्ध कराए जाएंगे। बजट में फसल बीमा योजना को लेकर भी बजट का प्रावधान किया गया है। फसल बीमा योजना के लिए 1299 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा किसानों को ब्याज मुक्त लोन भी उपल्ब्ध होगा। इसके लिए 720 करोड़ रुपये का ऐलान किया गया है। याद रहे कि मध्य प्रदेश सरकार साल 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है।
यह भी पढ़ें: RRB NTPC Vacancy 2025: ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पात्रता, फीस और पदों की पूरी जानकारी यहां






