---Advertisement---

Ladli Behna Yojana 33वीं किस्त जारी: क्या आपके खाते में आए 1500 रुपये? ऐसे चेक करें स्टेटस

On: February 17, 2026 6:53 PM
Follow Us:
Ladli Behna Yojana
---Advertisement---

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की सबसे चर्चित लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त शनिवार 14 फरवरी 2026 को जारी कर दिया गया है। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खंडवा जिले के पंधाना से सिंगल क्लिक के माध्यम से पात्र महिलाओं के खातों में राशि अंतरित की है।

Ladli Behna Yojana: खंडवा से जारी हुई 33वीं किस्त

मुख्यमंत्री ने खंडवा जिले के पंधाना से 1.25 करोड़ से अधिक लाभार्थी महिलाओं के खाते में 1500-1500 रुपये ट्रांसफर किए हैं। वहीं, इस दौरान कुल 1836 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की गई। मुख्यमंत्री ने फेसबुक पोस्ट के जरिए जानकारी देते हुए यह बताया कि ‘लाड़ली बहना योजना’ के अंतर्गत 1.25 करोड़ से अधिक बहनों को 1836 करोड़ रुपये से अधिक राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया गया। उन्होंने सभी लाड़ली बहनों को बधाई भी दी है।

Ladli Behna Yojana: अब तक 52,304 करोड़ रुपये का भुगतान

 Ladli Behna Yojana

योजना के अनुसार, अब तक प्रदेश की बहनों को कुल 52,304 करोड़ रुपये की राशि दी जा चुकी है। 33वीं किस्त के साथ ही एक बार फिर बड़ी संख्या में महिलाओं को आर्थिक सहायता का लाभ मिला है।

Also Read

Ladli Behna Yojana: खाते में नहीं आए 1500 रुपये? ऐसे चेक करें स्टेटस

अगर आपके खाते में अभी तक 1500 रुपये नहीं आए हैं, तो आप ऑनलाइन स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए लाडली बहना योजना के आधिकारिक पोर्टल cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं। आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ पर क्लिक करें। अपना समग्र आईडी या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें। मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी भरें. इसके बाद आपके आवेदन और भुगतान की स्थिति स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।

यह भी पढ़ें: UCIL Recruitment 2025: माइनिंग मेट सहित कई पदों पर निकली भर्ती, सैलरी भी जबरदस्त

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now