---Advertisement---

BECIL Recruitment 2026: रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट एक्सटेंड, अब तक कर सकते हैं आवेदन

On: February 21, 2026 8:12 PM
Follow Us:
BECIL Recruitment 2026
---Advertisement---

BECIL Recruitment 2026: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) की ओर से जूनियर टेक्नीशियन, सिक्योरिटी ऑफिसर, एमटीएस सहित कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को थोड़ा और आगे एक्सटेंड कर दिया गया है। वहीं, जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इन पदों पर आवेदन नहीं किया है। अब वे 28 फरवरी कर आवेदन कर सकते हैं। बीईसीआईएल ने आवेदन करने की अंतिम तिथि को 18 फरवरी से बढ़ाकर 28 फरवरी तक कर दिया है। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आवेदन जरूर कर लें।

BECIL Recruitment 2026: कौन कर सकते हैं आवेदन

बीईसीआईएल में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा दसवीं एवं बारहवीं पास होना चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों के पास स्नातक एवं स्नातकोत्तर की डिग्री व अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।

BECIL Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

BECIL Recruitment 2026

जूनियर टेक्नीशियन, सिक्योरिटी ऑफिसर सहित कई पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि को एक्सडेंट यानी कि, बढ़ा दिया गया है। ऐसे में उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा। आवेदन करने के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये एप्लीकेशन फीस के रूप में जमा करना अनिवार्य है। इसके साथ ही आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

Also Read

BECIL Recruitment 2026: कहां और कैसे आवेदन

बीईसीआईएल की आधिकारिक अधिसूचना के माध्यम से इन पदों पर आवेदन ऑफलाइन माध्यम से किया जाएगा। उम्मीदवार आवेदन-पत्र भरकर स्पीड पोस्ट के माध्यम से अपना आवेदन-पत्र और जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी आसानी से भेज सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी तय किया गया है। इसलिए सभी इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारों को यह सलाह दी जाती है कि वे तय समय से पहले आवेदन प्रक्रिया को अवश्य पूरा कर लें।

यह भी पढ़ें: BOI Apprentice Recruitment 2026: अप्रेंटिसशिप रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट नजदीक, यहां जानें पात्रता और प्रक्रिया

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now