---Advertisement---

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली में बेटियों के खाते में कैसे आएंगे ₹1 लाख, क्या हैं शर्तें और कब मिलेगा पैसा?

On: February 12, 2026 3:38 PM
Follow Us:
Lakhpati Bitiya Yojana
---Advertisement---

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली में 19 फरवरी को एक नई योजना लोगों के बीच आने वाली है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ‘दिल्ली लखपति बिटिया योजना’ को लागू करने जा रही हैं। देखा जाए तो, इस योजना के जरिए दिल्ली की बेटियां लखपति बन सकती हैं। कैबिनेट की मीटिंग में इसे लेकर आम सहमति बन गई है। इस योजना के माध्यम से बेटी के जन्म से सरकार चरणबद्ध तरीके से पैसा जमा कराना शुरू करेगी और 21 साल की होने पर 1 लाख रुपये देगी।

दरअसल यह योजना पहले से चल रही ‘ दिल्ली लाडली योजना’ का ही विस्तार है। दिल्ली में बीजेपी सरकार ने पहले से चल रही योजना को थोड़ा अपग्रेड किया है। दिल्ली लाडली योजना को 2008 में शुरू किया गया था। लेकिन पिछले कुछ सालों से इस योजना का लाभ समाज तक नहीं पहुंच रहा था। अब लंबे समय के बाद इस योजना को ज्यादा से ज्यादा लड़कियों तक पहुंचाने के लिए योजना की गई है। देखा जाए तो इस योजना पर 160 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

Lakhpati Bitiya Yojana: दिल्ली में लड़कियां लखपति कैसे बनेंगी

पहले दिल्ली लाडली योजना के तहत बेटी के जन्म से उसके 12वीं में दाखिला लेने तक सरकार अलग-अलग स्तर पर कुल 35,000 रुपये जमा करती थी। 21 साल की होने के बाद यह पैसा ब्याज समेत दिया जाता था। लेकिन अब नई योजना के तहत कुल 56000 रुपये की राशि सरकार की ओर से दी जाएगी। बाद में ब्याज मिलाकर यह राशि 1.20 लाख रुपये के रूप में मिलेगी। यह पैसा सीधे बेटी के खाते में DBT के माध्यम से भेजा जाएगा। यह पैसा बेटी के ग्रेजुएशन करने या 21 साल की उम्र पूरी होने के बाद ही मिलेगा।

Also Read

Lakhpati Bitiya Yojana: क्या है लखपति बिटिया योजना की पात्रता

  • लाभार्थी बेटी का दिल्ली में जन्म लेना जरूरी है
  • बेटी का परिवार कम से कम 3 साल से दिल्ली का नागरिक हो
  • परिवार की सालाना आय 1 लाख रुपये से ज्यादा न हो
  • एक परिवार में अधिकतम दो लड़कियों को ही योजना का लाभ मिलेगा
  • अगर किसी ने दिल्ली से बाहर भी एडमिशन लिया है, उन्हें भी लाभ मिलेगा
Lakhpati Bitiya Yojana

Lakhpati Bitiya Yojana: कितने चरणों में मिलेगा पैसा

  • क्रम चरण रुपये
  • 1 जन्म के वक्त 11,000 रुपये
  • 2 पहली क्लास में दाखिले पर 5,000 रुपये
  • 3 6, 9, 10वीं और 12वीं में दाखिले पर 5000-5000 रुपये
  • 4 ग्रेजुएशन या डिप्लोमा करने पर 20,000 रुपये
  • 5 कुल ब्याज समेत 1 लाख रुपये

Lakhpati Bitiya Yojana: लखपति बिटिया योजना के लिए आवेदन कैसे करें

हालांकि लखपति बिटिया योजना को लेकर विस्तृत गाइडलाइंस जारी होना अभी बाकी है। लेकिन दिल्ली सरकार की अन्य योजनाओं और लाडली योजना की आवेदन प्रक्रिया देखें तो e-district portal के जरिए आवेदन करना होगा। इसके लिए पहले आपको अपने दिल्ली के पते वाले आधार कार्ड से ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर लॉगिन बनाना होगा।

Lakhpati Bitiya Yojana: 190 करोड़ रुपये जारी होंगे

इसके अलावा दिल्ली लाडली योजना के अटके 190 करोड़ रुपये भी बहुत जल्द लाभार्थियों के बीच बांटे जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, 1.86 लाख से ज्यादा ऐसे खाते हैं जो समय के साथ अपनी मैच्योरिटी पूरी कर चुके हैं। लेकिन इनकी ओर से अभी तक किसी ने भी कोई दावा नहीं किया है। दिल्ली सरकार ने अभी तक 30,000 से ज्यादा लाभार्थियों की पहचान कर ली है और उन्हें 90 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। 41 हजार अन्य लाभार्थियों को भी जल्द ही 100 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: PM Awaas Yojana Gramin: 18,500 लाभार्थियों के खाते में पैसा भेजा गया — अपनी लिस्ट यहां चेक करें

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now