Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश के बजट में महिलाओं को भी बड़ी सौगात मिलने की संभावना जग गई है। Ladli Behna Yojana के लिए साल 2026-27 के बजट का घोषणा किया गया है। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बुधवार को बजट पेश करते हुए लाडली बहना योजना को लेकर भी बड़ी घोषणा की। इस घोषणा के बाद महिलाओं का सवाल है कि क्या उनके खाते में हर महीने आने वाला पैसा फिर से बढ़ने वाला है?
वित्त मंत्री ने इस योजना के लिए 23,882 करोड़ रुपये का पारित किया है। पिछले साल लाडली बहना योजना के अनुसार मिलने वाली सम्मान राशि को 1250 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये महीना किया गया था। साथ ही मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा था कि 2028 तक इस राशि में चरणबद्ध तरीके से बढ़ोतरी की जाएगी और इसे 3000 रुपये तक ले जाया जाएगा।
क्या लाडली बहनों का बढ़ सकता है पैसा?
मध्य प्रदेश सरकार को Ladli Behna Yojana को जारी रखने के लिए हर महीने 1800 करोड़ रुपये से ज्यादा की आवश्यकता है। वर्तमान में लाडली बहना योजना की 1.25 करोड़ लाभार्थियों को 1500-1500 रुपये की राशि देने के लिए हर महीने 1836 करोड़ रुपये का खर्च आता है।
बजट में 23,882 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। हालांकि, इसका मतलब यह हुआ कि अभी आने वाले कुछ महीनों में तो लाडली बहना योजना का पैसा बढ़ने की गुंजाइश काफी कम है। इसकी पूरी संभावना यह है कि बढ़ी हुई सम्मान राशि पाने के लिए साल 2027 की शुरुआत तक इंतजार करना पड़े।
कब शुरू होंगे Ladli Behna Yojana के नए रजिस्ट्रेशन

मोहन यादव सरकार के बजट से प्रदेश की वे महिलाएं भी आस लगाए बैठे थीं, जिनका रजिस्ट्रेशन अभी तक लाडली बहना योजना के तहत नहीं हो पाया है। जानकारी के अनुसार साल 2023 से नए फॉर्म नहीं भरे गए हैं। महिलाओं को उम्मीद थी कि शायद नए रजिस्ट्रेशन खुलने को लेकर कोई ऐलान हो। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। इस योजना के तहत 21 से 60 साल की महिलाओं को योजनाओं का लाभ मिलता है। लेकिन पिछले 3 साल से नए फॉर्म ही नहीं भरे जा रहे हैं। इस बजट में भी इस योजना के नए रजिस्ट्रेशन को लेकर कुछ नहीं कहा गया है।
Ladli Behna Yojana का पैसा कब-कब बढ़ेगा
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा की है कि, लाडली बहना योजना का पैसा चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया जाएगा। इसके तहत पिछले साल नवंबर को लाडली बहनों को मिलने वाला पैसा 1250 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये किया गया था। इसके बाद 2026, 2027 और 2028 में पैसा बढ़ाने की बात कही गई थी।
यह भी पढ़ें: PM Fasal Bima Yojana: रबी की फसल का रजिस्ट्रेशन शुरू, ये 5 जरूरी दस्तावेज अभी तैयार रखें






