---Advertisement---

Ladki Bahin Yojana: मकर संक्रांति पर मिल सकती है बड़ी खुशखबरी! खाते में आ सकते हैं पूरे ₹3000

On: January 10, 2026 5:09 PM
Follow Us:
Ladki Bahin Yojana
---Advertisement---

Ladki Bahin Yojana: क्या मकर सक्रांति के दिन महाराष्ट्र की 2.5 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को खुशखबरी मिलने वाली है। देखा जाए तो, Ladki Bahin Yojana की लाभार्थी महिलाएं बहुत समय से पैसा आना का इंतजार कर रही थीं। लेकिन पैसा आया तो, वो भी महज 1500 रुपये।

इसका मतलब यह है कि, नवंबर की ही किस्त मिली। सवाल वही रहा कि दिसंबर और जनवरी का पैसा कब तक अकाउंट में आएगा? अब जो जानकारी मिल रही हैं, उसके मुताबिक 14 जनवरी यानी मकर सक्रांति को महिलाओं के खाते में पैसा आ सकता है।

Ladki Bahin Yojana

ध्यान देने वाली बात यह है कि, अभी तक कुछ भी आधिकारिक नहीं कहा गया है, लेकिन स्थानीय निकाय चुनावों में मैदान में उतरी बीजेपी कैंडिडेट तेजस्वी घोसालकर ने यह दावा कर दिया है कि, Ladki Bahin Yojana की पात्र महिलाओं के खाते में 14 जनवरी को एक साथ दिसंबर और जनवरी महीने की किस्त यानी 3000 रुपये भेजने वाले हैं। महाराष्ट्र में 15 जनवरी को नगर पालिका चुनाव होने हैं। ऐसे में उससे पहले महिलाओं के खाते में पैसा डाला जा सकता है। हालांकि आधिकारिक तौर पर कोई ऐलान नहीं होने की वजह से अभी तक कन्फ्यूजन की स्थिति बनी हुई है।

Also Read

अधिकारियों का क्या है कहना

इस बीच महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के अधिकारियों का यह कहना है कि, Ladki Bahin Yojana की किस्त में थोड़ी देरी देखने को मिल सकती है। वहीं, चुनाव खत्म होने तक आचार संहिता लागू रहेगी। ऐसे में फंड रिलीज होने तक का इंतजार करना पड़ सकता है।

नवंबर महीने का पैसा मिला

Ladki Bahin Yojana

Ladki Bahin Yojana की लाभार्थियों के खाते नवंबर महीने का पैसा भी इसी महीने जाकर मिला है। हालांकि, पहले कहा गया था कि महिलाओं को एक साथ 3000 रुपये दिया जाएगा। लेकिन इस महीने महिलाओं के खााते में मात्र 1500 रुपये ही आए। अभी यह भी नहीं कहा जा सकता है कि 14 जनवरी को पैसा आएगा
या नहीं। और आएगा तो कितना आएगा।

इन महिलाओं के खाते में नहीं आएगा पैसा

महाराष्ट्र सरकार ने लाभार्थियों को ईकेवाईसी करने के लिए कहा था। लेकिन, बाद में समयसीमा को बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया गया। हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि यह तारीख बीत जाने के बावजूद भी बहुत सी महिलाएं eKYC नहीं कर पाई थीं। ध्यान देने वाली बात यह है कि, जिन महिलाओं का ईकेवाईसी प्रक्रिया छूट गई है। उनके खाते में आने वाला पैसा अब रुक सकता है।

नहीं बढ़ी ईकेवाईसी की तारीख

नगर पालिका चुनाव को देखते हुए ऐसा कहा जा रहा था कि, ईकेवाईसी के लिए एक बार फिर से लोगों को मौका मिल सकता है। लेकिन 31 दिसंबर, 2025 के बाद तारीख नहीं बढ़ाई गई। इसी के साथ अब पोर्टल से भी ईकेवाईसी प्रक्रिया के विकल्प को हटा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: Post Office Saving Scheme: रोज सिर्फ 400 रुपये की बचत से मिल सकते हैं ₹20 लाख, जानें पूरी स्कीम

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now