---Advertisement---

Gratuity Rule Change 2025: बदल गए ग्रेच्युटी के नियम! अब किन कर्मचारियों को मिलेगा लाभ?

On: November 24, 2025 12:22 PM
Follow Us:
Gratuity Rule Change 2025
---Advertisement---

Gratuity Rule Change 2025: केंद्र सरकार ने 21 नवंबर से नए श्रम कानूनों को लागू कर दिया है। इसी के साथ 29 श्रम कानूनों को 4 श्रम कानूनों तक ही सीमित किया गया है। ये 4 श्रम कानून- वेतन संहिता, 2019, औद्योगिक संबंध संहिता, 2020, सामाजिक सुरक्षा संहिता, 2020 और व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य सहिंता 2020 हैं।

जानकारी के मुताबिक, इन कानूनों के माध्यम से सैलरी, ग्रेच्‍युटी, पेंशन और पीएफ संबंधी नियम में भी काफी बदलाव कर दिया गया है। जबकि, सबसे बड़ा बदलाव ग्रेच्‍युटी को लेकर किया गया है। अब कर्मचारियों को 5 साल की जगह 1 साल की नौकरी के बाद ही ग्रेच्‍युटी दे दी जाएगी।

जैसे कि, आप सभी को पता है कि, पहले सिर्फ पर्मानेंट कर्मचारियों को ही ग्रेच्‍युटी दी जाती थी, लेकिन अब ग्रेच्‍युट का दायरा बढ़ा दिया गया है। लेकिन क्‍या आपको पता है इसका लाभ किन किन कर्मचारियों को मिलेगा किसे नहीं तो चलिए जानते हैं…

Also Read

Gratuity Rule Change 2025: निश्चित अवधि के कर्मचारी

फिक्‍स्‍ड टर्म कर्मचारी या निश्चित अवधि के कर्मचारियों को भी ग्रेच्‍युटी का लाभ जरूर मिलेगा। इसी के साथ इन्‍हें स्थायी कर्मचारियों के समान ही लाभ मिलेंगे, जिनमें छूट्टी, हेल्‍थ और सोशल सिक्‍योरिटी भी शामिल है। इन कर्मचारियों को भी ग्रेच्‍युटी का लाभ दिया जाएगा।

Gratuity Rule Change 2025: महिला कर्मचारियों

Gratuity Rule Change 2025

खास बात यह है कि, अब संगठित सेक्‍टर में भी काम करने वाली महिला कर्मचारियों को भी ग्रेच्‍युटी का लाभ दिया जाएगा। ऐसे में महिला कर्मचारियों को अब नाइट शिफ्ट में भी काम करने का अधिकार मिल गया है। साथ ही सभी सेक्‍टर्स में महिलाओं को काम करने का अधिकार दिया गया है।

Gratuity Rule Change 2025: युवा कर्मचारियों

युवा कर्मचारियों को भी ग्रेच्‍युटी दिया जाएगा। वहीं, सभी श्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन की भी गारंटी दी जा रही है। इसी के साथ कर्मचारियों को नियुक्‍ति पत्र भी दिया जाएगा। ध्यान रहें श्रमिकों को केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन के आधार पर ही वेतन दिया जाएगा।

Gratuity Rule Change 2025: कॉन्‍ट्रैक्‍ट कर्मचारी

कॉन्‍टैक्‍ट्र पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए भी ग्रेच्‍युटी को डिफाइन कर दिया गया है। ऐसे में इस इस सेक्‍टर में काम करने वाले कर्मचारियों के 1 साल की नौकरी करने के बाद ही ग्रेच्‍युटी का लाभ दिया जाएगा।

बता दें नए लेबर कोड के तहत संगठित क्षेत्र, असंगठित क्षेत्र, गिग वर्कर्स, माइग्रेंट वर्कर्स, प्‍लेटफॉर्म वर्कर्स और महिला कर्मचारियों सभी को जोड़ा गया है। इसके अनुसार मिनिमम सैलरी, समय पर सैलरी सभी कर्मचारियों को दिया जाएगा। गिग वर्कर्स को सोशल सिक्‍योरिटी जैसे पीएफ, पेंशन और अन्‍य लाभ दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Viksit Delhi Internship Programme : सरकार ने युवाओं के लिए लॉन्च किया खास स्कीम, हर महीने मिलेंगे 20 हज़ार रूपए, ऑनलाइन आवेदन

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now