Crop Damage Compensation: हरियाणा में भारी बारिश और बाढ़ के कारण किसानों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा है। वहीं देखा जाए तो, लाखों किसानों को बारिश और बाढ़ की वजह से फसल (Crop Damage Compensation) को हुए नुकसान का मुआवजा मिलने का इंतजार हैं।
आपको बता दें कि, राज्य में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बीते दिन यानी कि, बुधवार को फसल खराबे (Crop Damage Compensation) के मुआवजे को लेकर बड़ी जानकारी दी है। इतना है नहीं, मुख्यमंत्री ने किसानों के हित में कई बड़े ऐलान किए हैं।
पुराने लोन की वसूली पर रोक
जानकारी के लिए बता दें कि, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाढ़ से (Crop Damage Compensation) प्रभावित किसानों के लिए राहत को लेकर कई घोषणाएं की है।, बाढ़ के कारण बहुत से लोगों को नुकसान हुआ है। जिनमें लोगों के घरों, पशुओं या सामान का नुकसान सबसे ज्यादा हुआ है।
उनके खाते में बीते दिन पैसा ट्रांसफर कर दिया गया है। इतना ही नहीं, बाढ़ प्रभावित किसानों के पुराने लोन की वसूली को भी रोक दिया गया है। यही नहीं वे रबी की फसल के लिए नए लोन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
Crop Damage Compensation: 2386 लोगों के खाते में भेजे 4 करोड़ 72 लाख 6 हजार
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जानकारी दी कि ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर जिन लोगों ने बाढ़ की वजह से हुए नुकसान की जानकारी अपनी दी थी, उनके खाते में बीते दिन ही पैसा भेज दिया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 2386 लोगों के खाते में 4 करोड़ 72 लाख 6 हजार रुपये भेजे गए हैं। देखा जाए तो, इनमें वह सभी लोग शामिल हैं। जिनके मकानों को नुकसान हुआ। या जिनके पशुओं की हानि हुई या जिनके घरों का सामान खराब हो गया था।
किसानों को कब मिलेगा मुआवजा
सीएम नायब सिंह सैनी ने फसल खराबा (Crop Damage Compensation) योजना पर अपडेट देते हुए यह भी ऐलान किया कि, बाढ़ से हुए नुकसान के मुआवजे के लिए 15 सितंबर तक हरियाणा के 6937 गांवों के 5 लाख 37 हजार किसानों ने 31 लाख एकड़ जमीन का रजिस्ट्रेशन कराया गया है।

जानकारी यह भी मिली है कि, इनका वेरिफिकेशन का काम फिलहाल चल रहा है। जल्द ही इस काम को पूरा कर लिया जाएगा। किसानों को फसल से हुए नुकसान के लिए 15 हजार रुपये प्रति एकड़ तक मुआवजा दिया जाएगा। दिवाली से पहले किसानों के खाते में पैसा भेज दिया जाएगा।
फसल लोन भी हुआ माफ
बताते चलें कि, इस ऐलान से किसानों को बड़ी राहत मिली है। वहीं,नायब सिंह सैनी ने खरीफ की फसल के कर्ज की वसूली को भी स्थगित कर दिया गया है। इतना ही नहीं, इन किसानों को रबी की फसल के लिए नया कर्ज भी मिल जायगा। खुशी की बात यह है कि, इस ऐलान की वजह से लगभग 3 लाख किसानों को कर्ज के बोझ से राहत मिल जाएगी।
इसलिए राज्य भर में सर्वे का काम चल रहा है। यही नहीं किसानों के लिए ट्यूबवेल कनेक्शनों के बिजली बिल का शुल्क भी दिसंबर तक रोक दिया गया है। देखा जाए तो, जिन बिलों का भुगतान जुलाई तक करना था, उनके पास अब जनवरी, 2026 तक का भरपूर समय होगा। इसके लिए उन्हें अलग से कोई सरचार्ज नहीं देना होगा। इस फैसले से 7.10 लाख किसानों को राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें: Post Office RD Scheme: रोज ₹167 जमा करने पर मिलेंगे ₹3,56,830






