---Advertisement---

UP Home Guard Bharti 2025: आवेदन किए उम्मीदवारों को फॉर्म संशोधन का मौका, जानें पूरी प्रक्रिया

On: December 7, 2025 4:12 PM
Follow Us:
UP Home Guard Bharti 2025
---Advertisement---

UP Home Guard Bharti 2025: उत्तर प्रदेश में होमगार्ड के 41,424 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है। वहीं, भर्ती प्रकिया शुरू भी हो गई है। जिन उम्मीदवारों ने 1 दिसंबर तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर लिया है अब उनके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) की ओर से महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई है।

नोटिस के अनुसार, 1 दिसंबर तक आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र के बिंदु 15-घोषणा के “अतिरिक्त विवरण” के उपबिन्दु 2 एवं 5, जिसमें YES या NO का विकल्प दिया गया है के संबंध में संशोधन का अनुरोध किया गया है।” अब ऐसे अभ्यर्थियों को इन बिंदुओं में सुधार का मौका मिलेगा।

UP Home Guard Bharti 2025: कब से कर सकेंगे सुधार

1 दिसंबर से पहले आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को फॉर्म में सुधार का मौका आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद दिया जायेगा। इसलिए अभ्यर्थी आवेदन खत्म होने के बाद उसमें बदलाव यानी कि संशोधन आसानी से कर सकते हैं।

Also Read

UP Home Guard Bharti 2025: 17 दिसंबर तक फॉर्म भरने का है मौका

UP Home Guard Bharti 2025

जो भी उम्मीदवार यूपी होम गार्ड भर्ती के लिए सारीपात्रता पूरी करते हैं और उन्होंने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है तो वे जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया को पूरी कर लें। ऐसा इसलिए क्योंकि, एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 17 दिसंबर 2025 तय की गई है।

UP Home Guard Bharti 2025: पात्रता एवं मापदंड

जानकारी के लिए बता दें कि, यूपी होम गार्ड पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का 10वीं कक्षा पास होना जरूरी है। वहीं, अभ्यर्थी की न्यूनतम 18 व अधिकतम आयु 30 साल तय किया गया है। ध्यान रहें, आयु की गणना पंजीकरण स्टार्ट होने के दिन से की जाएगी। एनसीसी व भारत स्काउट एंड गाइड के प्रमाणपत्र का एक से तीन अंक तक का लाभ भी मिलेगा।

आपदा मित्र प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र धारक को तीन अंक व ड्राइविंग लाइसेंस (चार पहिया) धारक को एक अंक अतिरिक्त प्रदान किया जाएगा। अभ्यर्थी जिस जनपद के लिए आवेदन करना चाहता है उसका मूल निवासी होना अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें: NABARD Recruitment 2025: नाबार्ड ग्रेड A पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, पूरी डिटेल यहां देखें

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now