---Advertisement---

UKSSSC Vacancy 2025: असिस्टेंट टीचर भर्ती के लिए एप्लीकेशन शुरू, इन 5 स्टेप्स से करें अप्लाई

On: September 17, 2025 5:18 PM
Follow Us:
UKSSSC
---Advertisement---

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से असिस्टेंट टीचर के पदों पर धमाकेदार भर्ती निकाली गई है। बता दें कि, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। जो भी उम्मीदवार उत्तराखंड में बतौर असिस्टेंट टीचर के पदों पर नौकरी करने का सपना देख रहा है उनके लिए यह खुशखबरी है।

वहीं इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आज यानी 17 सितंबर से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 07 अक्टूबर, 2025 तय की गई है। इसके अलावा, उम्मीदवारों को 10 अक्टूबर से लेकर 12 अक्टूबर तक अपने आवेदन-पत्र में सुधार करने का मौका दिया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता

जानकारी के लिए बता दें कि, असिस्टेंट टीचर (UKSSSC) के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्ता प्राप्त संस्थान से बीएड व इसके समकक्ष कोई डिग्री प्राप्त की हो। साथ ही आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।

Also Read

आयु-सीमा

UKSSSC

इन (UKSSSC) पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से लेकर अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए। लेकिन विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में कुछ छूट दी जाएगी। जैसे उत्तराखंड के अनुसूचित जाति व जनजाति व ओबीसी उम्मीदवारों को आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को आयु सीमा में 10 वर्ष की छूट मिलेगी।

परीक्षा पैटर्न

बात की जाए परीक्षा पैटर्न की तो सभी उम्मीदवारों को 2 घंटे के अंदर 100 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। वही इस परीक्षा में शैक्षिक अर्हता से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। जानकारी के लिए बता दें कि, इस परीक्षा में सफल होने के लिए सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों को 45% अंक और अनुसूचित जाति वह जनजाति उम्मीदवारों को 35% अंक लाना आवश्यक है। इस परीक्षा में चयनित जितने भी उम्मीदवार होंगे उन्हें प्रतिमाह 44,900 से लेकर 1,42,000 रुपए दिया जाएगा

UKSSSC Vacancy 2025: कैसे करें अप्लाई

असिस्टेंट टीचर (UKSSSC) के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार स्वंय रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • असिस्टेंट टीचर के पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  • इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी को दर्ज करें।
  • इसके बाद आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले दर्ज की गई जानकारी को ध्यान से अवश्य पढ़ लें।
  • अंत में फॉर्म सबमिट करने के बाद भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

यह भी पढ़ें: Naval Dockyard अप्रेंटिस भर्ती 2025: 301 पदों पर आवेदन, जानें योग्यता और सैलरी

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now