---Advertisement---

UP Police Recruitment 2025: यूपी पुलिस में 22 हजार भर्तियां, कॉन्स्टेबल से लेकर जेल वार्डर तक होगा चयन

On: September 16, 2025 6:49 PM
Follow Us:
UP Police
---Advertisement---

UP Police Jobs 2025: अगर आप भी किसी नौकरी की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए है। ऐसा इसलिए क्योंकि,UP Police भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने अपने आधिकारिक कैलेंडर में ऐलान किया है। वहीं इस UP Police भर्ती को नवंबर 2025 में कॉन्स्टेबल के 22,605 पदों पर भर्ती निकाली जाएगी। इस भर्ती में नागरिक पुलिस, पीएसी, विशेष सुरक्षा बल, महिला पीएसी, सशस्त्र पुलिस, जेल वार्डर और घुड़सवार पुलिस में उम्मीदवारों को नौकरी का मौका मिलेगा।

आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि, इस नौकरी की घोषणा यूपी सरकार के मिशन रोजगार के तहत की गई है। बता दें कि, अगस्त माह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस विभाग में 30 हजार नई भर्तियां निकालने के बारे में जानकारी दी थी। अब उसका बड़ा हिस्सा नवंबर में सामने आएगा।

UP Police Recruitment 2025: क्या कहता है कैलेंडर?

कैलेंडर के अनुसार, पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) और सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के कुल 921 पदों के लिए परीक्षा अक्टूबर और नवंबर 2025 में कराई जाएगी। वहीं, कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 1,129 पदों की लिखित परीक्षा भी इन्हीं महीनों में होगी।

Also Read

वहीं उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर पीएसी और विशेष सुरक्षा बल में 4,543 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति अगस्त 2025 में जारी की जाएगी। इसके अलावा सहायक रेडियो परिचालक के 44 पदों और कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए के 1,153 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया अक्टूबर-नवंबर 2025 में शुरू होगी।

कॉन्स्टेबल भर्ती

बता दें कि, इस बार अगर सबसे ज्यादा चर्चा चल रही है तो वह कॉन्स्टेबल की भर्ती को लेकर है। सूत्रों के अनुसार, नवंबर 2025 में आरक्षी नागरिक पुलिस, पीएसी, विशेष सुरक्षा बल, महिला पीएसी, सशस्त्र पुलिस, जेल वार्डर और घुड़सवार पुलिस के 22,605 पदों पर भर्ती निकाली जाएगी। इसके बाद दिसंबर 2025 में पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) और सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के 345 पदों पर भर्ती की विज्ञप्ति आएगी।

बोर्ड ने साझा की जानकारी

आप की जानकारी के लिए बता दें कि, भर्ती बोर्ड ने इस दरोगा भर्ती की जानकारी बताई है। वहीं उपनिरीक्षक और समकक्ष 4,543 पदों पर हाल ही में आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। वहीं, भर्ती के लिए 15 लाख 75 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। जिसमें लगभग 11.66 लाख पुरुष और 4.09 लाख महिलाएं हिस्सा लिए थे।

यह भी पढ़ें: Naval Dockyard अप्रेंटिस भर्ती 2025: 301 पदों पर आवेदन, जानें योग्यता और सैलरी

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now