---Advertisement---

NPCIL Recruitment 2026: 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए सुनहरा मौका, कई पदों पर निकली भर्ती

On: January 12, 2026 4:10 PM
Follow Us:
NPCIL Recruitment 2026
---Advertisement---

NPCIL Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है। ऐसा इसलिए क्योंकि, न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) की ओर से 10th से लेकर डिप्लोमा/ ग्रेजुएशन कर चुके अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी से शुरू हो जाएगी। आवेदन शुरू होने के बाद पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाकर भर सकेंगे।

NPCIL Recruitment 2026: विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 114 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

पद का नामपदों की संख्या
साइंटिफिक असिस्टेंट/बी (सिविल)02
स्टाइपेन्ड्री ट्रेनी / साइंटिफिक असिस्टेंट (ST/SA-Cat-I)12
स्टाइपेन्ड्री ट्रेनी / टेक्नीशियन (ST/TN-Cat-II)83
एक्स-रे टेक्नीशियन (Technician/C)02
असिस्टेंट ग्रेड 1 (HR)06
असिस्टेंट ग्रेड 1 (F&A)05
असिस्टेंट ग्रेड 1 (C&MM)04

NPCIL Recruitment 2026: पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी ने पद के अनुसार मैट्रिक/ ITI/ संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा/ ग्रेजुएशन किया होना चाहिए। इसी के साथ ही, 4 फरवरी 2026 को ध्यान में रखकर अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। लेकिन ध्यान दें, आरक्षित वर्ग को ऊपरी उम्र में नियम के अनुसार छूट दिया जाएगा।

Also Read

NPCIL Recruitment 2026: एप्लीकेशन प्रॉसेस

इस भर्ती में भाग लेने के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर जाकर करना होगा। वहीं, फॉर्म भरने के साथ निर्धारित फीस (यदि लागू हो) जमा करना बहुत जरूरी है।

NPCIL Recruitment 2026

एप्लीकेशन फीस श्रेणी-।- वैतनिक प्रशिक्षु/ (एसटी/एसए)- इंजीनियरिंग में डिप्लोमा धारक /विज्ञान स्नातक/वैज्ञानिक सहायक/बी (सिविल) के लिए 150 रुपये और एक्स-रे तकनीशियन (तकनीशियन-सी)/सहायक ग्रेड-1 (मासं) / सहायक ग्रेड-1 (वित्त एवं लेखा)/सहायक ग्रेड-1 (सीएण्डएमएम) / वैतनिक प्रशिक्षु / एसटी/टीएन) श्रेणी -।। के लिए 100 रुपये निर्धारित है। एससी/ एसटी/ एक्स सर्विसमैन/ पीडब्ल्यूडी एवं महिला वर्ग इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

NPCIL Recruitment 2026: कैसे होगा चयन

इस भर्ती में चयनित होने के लिए कुछ पदों के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन परीक्षा एवं पर्सनल इंटरव्यू देना होगा। जबकि, कुछ पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा (प्रारंभिक एवं उन्नत) एवं कुछ पदों के लिए परीक्षा (प्रारंभिक एवं मुख्य) और स्किल टेस्ट देना होगा। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल अधिसूचना का अवलोकन जरूर करें।

यह भी पढ़ें: MP Police Recruitment 2025: आवेदन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर तक बढ़ी, अभी करें अप्लाई

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now