---Advertisement---

MP Police Recruitment 2025: एमपी में 7500 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

On: September 15, 2025 8:27 PM
Follow Us:
MP Police Recruitment 2025
---Advertisement---

MP Police Constable Recruitment 2025: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि, मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस कॉन्स्टेबल के 7500 पदों पर भर्ती निकाली है। वहीं इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

बता दें , इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि, इसमें सिर्फ मध्य प्रदेश के ही नहीं, बल्कि किसी भी राज्य के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जिसका मतलब यह है कि, यानी अगर आप भारत के किसी भी हिस्से से हैं और सभी पात्रता मानकों को पूरा करते हैं तो इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं।

वहीं इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को 10वीं या 12वीं कक्षा पास होना बहुत जरूरी है। अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं पास तय की गई है।

Also Read

MP Police Recruitment 2025: आयु सीमा क्या होगी?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र 29 सितंबर 2025 तक कम से कम 18 साल निर्धारित की गई है। वहीं मध्य प्रदेश के सामान्य व ईडब्ल्यूएस वर्ग तथा अन्य राज्यों के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 33 साल तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

MP Police Recruitment 2025

कितना देना होगा शुल्क?

इस भर्ती के आवेदन शुल्क की बात करें तो, सामान्य वर्ग और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को 560 रुपए फीस देनी होगी। वही ओबीसी एससी एसटी वर्ग उम्मीदवारों का आवेदन शुल्क मात्र 310 रुपए तय किया गया है। इसके अलावा सभी को पोर्टल शुल्क ₹60 अलग से जमा करना होगा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद कैंडिडेट्स वहां भाषा के रूप में हिंदी या अंग्रेजी चुनें।
  • अब होमपेज पर Online Form – Police Constable Recruitment Test – 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार प्रोफाइलिंग पर जाकर अपनी बुनियादी जानकारी भरें और रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • फिर लॉग इन करने के बाद बाकी डिटेल्स भरें और मांगे गए दस्तावेज अपलोड करें।
  • अब उम्मीदवार वर्ग के अनुसार निर्धारित शुल्क का भुगतान करें.
  • आवेदन पत्र सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सेव रखें।

यह भी पढ़ें: बिहार में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल: DGP विनय कुमार ने बताया क्यों है यह अभ्यास ज़रूरी

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now