---Advertisement---

JPSC CSE Recruitment 2026: झारखंड सिविल सेवा प्रारंभिक में रजिस्ट्रेशन का दूसरा मौका, अब 9 मार्च तक कर सकते हैं अप्लाई

On: February 27, 2026 9:03 PM
Follow Us:
JPSC CSE Recruitment 2026
---Advertisement---

JPSC CSE Recruitment 2026: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में आवेदन करने की अंतिम तिथि को एक्सटेंड कर दिया है। जो भी उम्मीदवार झारखंड सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं कर पाए थे। उन उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो को एक बार फिर से शुरू कर दिया गया है। अब उम्मीदवार जेपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 09 मार्च, 2026 निर्धारित है।

JPSC CSE Recruitment 2026: कौन कर सकते हैं आवेदन

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अगस्त, 2026 के आधार पर की जाएगी।
  • उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष व अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी।
  • उम्मीदवारों के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री भी होनी चाहिए।

JPSC CSE Recruitment 2026: ऐसे करें घर बैठे अप्लाई

जेपीएससी ने झारखंड सिविल सेवा प्रारंभिक में आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन विंडो को दोबारा ओपन कर दिया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से आवेदन कर सकते हैं।

JPSC CSE Recruitment 2026
  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होमपेज पर रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करके ‘JPSC Civil Services Examination 2026’ लिंक पर क्लिक करें
  • इसके बाद व्यक्तिगत जानकारी एवं शैक्षणिक योग्यता की जानकारी को दर्ज करें।
  • सभी डिटेल को दर्ज करने के बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

JPSC CSE Recruitment 2026: कैसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा। इसी के साथ प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होंगे। इन दोनों ही पेपर में उम्मीदवारों के लिए सफल होना अनिवार्य है। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किए जाएंगे। उन उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसके साथ ही मुख्य परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

Also Read

यह भी पढ़ें: NABARD Recruitment 2025: नाबार्ड ग्रेड A पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, पूरी डिटेल यहां देखें

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now