---Advertisement---

DSSSB Recruitment 2026: दिल्ली में JE, Legal Assistant समेत कई पदों पर भर्ती — जल्द करें आवेदन

On: February 25, 2026 6:29 PM
Follow Us:
DSSSB Recruitment 2026
---Advertisement---

DSSSB Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी ख़बर है। अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) की ओर से जूनियर इंजीनियर, लीगल असिस्टेंट और असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर सहित कई अन्य पदों पर भर्ती निकाली गई है। जानकारी के अनुसार, वैकेंसी के ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जो निर्धारित अंतिम तिथि 25 मार्च 2026 तक जारी रहेगी। ऐसे में भर्ती के लिए पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

DSSSB Recruitment 2026: पद विवरण

इस भर्ती के माध्यम से कुल 911 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-

  • पद का नाम पदों की संख्या
  • लीगल असिस्टेंट 10
  • असिस्टेंट इंजीनियर सिविल 33
  • जूनियर इंजीनियर सिविल 281
  • असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) 587

DSSSB Recruitment 2026: पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से पदानुसार स्नातक/ लॉ में स्नातक/ इंजीनियरिंग की डिग्री एवं डिप्लोमा आदि होना जरूरी है। ध्यान दें, उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी।
एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में पांच वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को तीन वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को दस वर्ष की छूट दी जाएगी।

Also Read

DSSSB Recruitment 2026

DSSSB Recruitment 2026: एप्लीकेशन प्रॉसेस

एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले DSSSB के ऑफिशियल पोर्टल dsssbonline.nic.in पर विजिट करें।
वेबसाइट के होम पेज पर आपको पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी डिटेल डिटेल दर्ज कर पंजीकरण कर लें।
रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य जानकारी, फोटोग्राफ एवं हस्ताक्षर अपलोड करें।
अंत में निर्धारित आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) जमा करें और फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

DSSSB Recruitment 2026: कितना लगेगा शुल्क

आवेदन पत्र भरने के साथ उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस जमा करना अनिवार्य है। इसी के साथ जितनी भी एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थी भर्ती में भाग लेने के लिए निशुल्क रूप से आवेदन कर सकती हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

यह भी पढ़ें: Delhi Police Vacancy 2025: हेड कॉन्स्टेबल पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, ऐसे करें अप्लाई

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now