---Advertisement---

Indian Army Recruitment 2025 : इंडियन आर्मी में जॉब पाने का सुनहरा मौका

On: August 21, 2025 5:49 PM
Follow Us:
Indian Army Recruitment 2025
---Advertisement---

Indian Army Recruitment 2025: इंडियन आर्मी में जाने का सपना हर एक युवा जरूर देखता है। वहीं देखा जाए तो, मेडिकल क्षेत्र से जुड़े स्टूडेंट्स और डॉक्टरों के लिए आर्मी डेंटल कॉर्प्स में जॉब करना एक बेहतरीन मौका होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि, वे देश की सेवा के साथ-साथ अपने करियर को भी नई दिशा दे सकते हैं। बता दें कि, भारतीय सेना ने आर्मी डेंटल कॉर्प्स शॉर्ट सर्विस Indian Army Recruitment 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसी के साथ आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

वहीं जो भी उम्मीदवार, इस Indian Army Recruitment 2025 जॉब को करना चाहते है। तो आपको आवेदन करना पड़ेगा। इसके लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट join.afms.gov.in पर जाना होगा। जिसकी सहायता आप अपना पंजीकरण आसानी से कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि, आवेदन की अंतिम तारीख 17 सितंबर 2025 तय किया गया है। इतना मतलब यह है कि, आपके पास अब समय कम है।

योग्यता क्या होनी चाहिए?

Indian Army Recruitment 2025 आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक और अन्य योग्यताओं को ध्यान से चेक कर लेना चाहिए। वहीं इस भर्ती का हिस्सा होने के लिए यह जरूरी है कि अभ्यर्थी ने डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया (DCI) से मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी से BDS या MDS की डिग्री हासिल की हो।

Also Read

इस के साथ, भर्ती के लिए उम्र भी तय किया गया है। बता दें कि, आवेदन के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में नियमानुसार कुछ छूट भी दी जाएगी। ध्यान दें, उम्र की गणना 31 दिसंबर 2025 के आधार पर किया जाएगा।

शारीरिक योग्यता भी जरूरी

वहीं, पुरुष उम्मीदवार की न्यूनतम लंबाई 157 सेमी होनी चाहिए। जबकि महिला उम्मीदवार के लिए न्यूनतम लंबाई 152 सेमी तय किया गया है। इसी के साथ जितने भी पहाड़ी इलाकों और नॉर्थ-ईस्ट स्टेट्स के अभ्यर्थि हैं। उनके लिए भी लंबाई तय की गई है। जो कि मानक से थोड़ा कम होगा। जैसे कि, वहां पुरुषों के लिए 152 सेमी और महिलाओं के लिए 147 सेमी लंबाई जरूरी है।

Indian Army Recruitment 2025

इतना देना होगा आवेदन शुल्क

फॉर्म भरते समय यह ध्यान रखें कि सभी अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के तौर पर 200 रुपये जमा करना जरूरी है। यह फीस ऑनलाइन माध्यम से ही भरी जा सकेगी।बिना शुल्क के किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

आवेदन कैसे करें?

इस Indian Army Recruitment 2025 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को join.afms.gov.in पर जाना होगा। इसी के साथ वेबसाइट पर दिए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करना है और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना है। इसी के साथ उम्मीदवार को यह भी सलाह दिया जाता है कि, लास्ट डेट खत्म होने से पहले अपना आवेदन जरूर कर लें।

यह भी पढ़ें: Railway Job 2025: 64 हजार पदों पर 1.87 करोड़ आवेदन, सरकार के आंकड़े चौंकाने वाले

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now