---Advertisement---

BSSC Sports Trainer Recruitment 2025: बिहार में स्पोर्ट्स ट्रेनर की वैकेंसी, जानें आवेदन प्रक्रिया

On: October 1, 2025 4:25 PM
Follow Us:
BSSC Sports Trainer
---Advertisement---

BSSC Sports Trainer Recruitment 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने राज्य के युवाओं के लिए एक बड़ा रोजगार अवसर पेश कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि, सीजीएल-4 और ऑफिस अटेंडेंट भर्ती के बाद अब आयोग ने स्पोर्ट्स ट्रेनर यानी क्रीड़ा प्रशिक्षक के 379 पदों पर भर्ती निकाल दी है। वहीं, इस भर्ती में महिला उम्मीदवारों को भी मौका दिया गया है।

कब से शुरू होगा आवेदन?

जानकारी के लिए बता दें कि, BSSC Sports Trainer पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 अक्टूबर 2025 से शुरू की जाएगी। वहीं, 11 नवंबर 2025 तक आवेदन प्रक्रिया चलेगा। जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन करना चाहता है वो BSSC Sports Trainer की आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।

BSSC Sports Trainer : कितने पदों पर होगा आवेदन ?

वहीं, इस BSSC Sports Trainer भर्ती में कुल 379 पदों में से 128 पद केवल महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। जबकि बाकी जितने भी पद हैं। वो विभिन्न वर्गों के अनुसार बांटा गया है, जिनमें अनारक्षित, एससी, एसटी, एमबीसी, बीसी, पिछड़े वर्ग की महिलाएं और ईबीसी शामिल हैं। इस तरह यह भर्ती का उद्देश्य सभी वर्गों को अवसर देना है और खेलों में प्रतिभाशाली युवाओं को आगे लाने का प्रयास है।

Also Read

BSSC Sports Trainer: कौन कर सकता है अप्लाई

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी भी विषय से स्नातक पास होना आवश्यक है। इसके साथ ही, उनके पास खेल से जुड़ी तकनीकी योग्यता भी होनी चाहिए। तकनीकी योग्यता में नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान से डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग, लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षण संस्थान या केंद्रीय खेल विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिप्लोमा इन स्पोर्ट्स कोचिंग, या फिर किसी मान्यता प्राप्त खेल विश्वविद्यालय से समकक्ष डिग्री शामिल है।

BSSC Sports Trainer

इतना ही नहीं, खेल उपलब्धियों को भी इस भर्ती में विशेष स्थान दिया जाएगा। उम्मीदवार ने किसी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो, या किसी राष्ट्रीय अथवा अंतर्राष्ट्रीय चैंपियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व किया हो। इसके अलावा, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियाई खेल, वर्ल्ड चैंपियनशिप या एशियन चैंपियनशिप जैसी मान्यता प्राप्त प्रतियोगिताओं में भागीदारी भी योग्यता मानी जाएगी। इतना ही नहीं, अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय चैंपियनशिप, जूनियर चैंपियनशिप या पुलिस और रेलवे जैसी अंतर-प्रतियोगिताओं में लगातार भागीदारी को भी महत्व दिया जाएगा।

उम्र सीमा

आयु सीमा की बात करें तो सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों की आयु 21 से 37 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। वहीं, ओबीसी और ईबीसी वर्ग के पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष रखी गई है। जबकि, अनारक्षित महिलाओं के लिए भी अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष तय की गई है, बात करें एससी और एसटी वर्ग के पुरुष और महिलाओं के लिए यह सीमा 42 वर्ष निर्धारित की गई है।

ऐसे होगा चयन

आप सभी को बता दें कि, चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर की जाएगी। इसके लिए पहले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा कराई जाएगी। जिसके बाद फिर सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। जिसके बाद उनकी योग्यता, अनुभव और खेल उपलब्धियों के आधार पर एक मेधासूची तैयार की जाएगी। एवं इसी सूची के आधार पर अंतिम नियुक्ति दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती 2025: जानिए क्यों आज भी ज़रूरी हैं उनके विचा

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now