---Advertisement---

Bihar Police Constable Bharti 2025: 6 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन, 12वीं पास करें अप्लाई

On: September 27, 2025 7:12 PM
Follow Us:
Bihar Police Constable
---Advertisement---

Bihar Police Constable Bharti 2025: केंद्रीय चयन पर्षद (CSBC) की ओर से बिहार पुलिस कांस्टेबल के कुल 4128 पदों पर भर्ती निकाली गई है। बता दें कि, इसके लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। वहीं, जो भी उम्मीदवार बिहार में बतौर Bihar Police Constable के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं, वे जल्द ही इन पदों पर आवेदन कर पाएंगे।

बता दें, Bihar Police Constable के पदों पर आवेदन प्रक्रिया 06 अक्टूबर से शुरू किया जाएगा। साथ ही जितने भी इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार हैं वह आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर 05 नवंबर, 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता

मद्य निषेध सिपाही और चलंत सिपाही: इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा बारहवीं पास की हो। इसके बाद, उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं भी होनी चाहिए।

Also Read

कक्षपाल: इस पद पर आवेदन करने के लिए सबसे जरूरी यह है कि, उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा बारहवीं या इसके समकक्ष कक्षा उत्तीर्ण की हो।

Bihar Police Constable Bharti 2025: आयु-सीमा

बात की जाए आयु सीमा की तो, मद्य निषेध सिपाही के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित किया गया है।

Bihar Police Constable

वहीं, कक्षपाल के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 23 वर्ष तय किया गया है। चलंत सिपाही के पद पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित।

कैसे होगा चयन

Bihar Police Constable उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित आधारों पर किया जाएगा। जैसे कि, लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि, लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से हिंदी, गणित, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान और सामान्य ज्ञान व करंट अफेयर्स विषय से 100 नंबर का 100 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछा जाएगा। वहीं, परीक्षा की अवधि दो घंटे तय की गई है।

इसके साथ ही लिखित परीक्षा में 30 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को पीईटी परीक्षा के लिए असफल घोषित किया जाएगा। साथ ही लिखित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के लिए पीईटी और दस्तावेज सत्यापन का आयोजन किया जाएगा।

एप्लीकेशन फीस

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस देना पड़ेगा। जी हां, सभी श्रेणी उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस ₹100 निर्धारित किया गया है।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस का भुगतान भी करना होगा। सभी श्रेणी उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 100 रुपये निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़ें: Bihar Health Department: आवेदन की तारीख और जानें योग्यता

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now