---Advertisement---

BPSC APO Recruitment 2026: सहायक अभियोजन अधिकारी के 300 पदों पर रजिस्ट्रेशन शुरू, 20 मार्च तक कर सकते हैं अप्लाई

By
On:

Follow Us

BPSC APO Recruitment 2026: सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) के पदों पर नौकरी करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। ऐसा इसलिए क्योंकि, बीपीएससी की ओर से एपीओ के पदों पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को स्टार्ट हो गई है। जो भी उम्मीदवार बिहार में सहायक अभियोजन अधिकारी के पदों पर नौकरी करने का सपना देख रहे हैं। वे उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन आसानी से कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 300 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 20 मार्च, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

BPSC APO Recruitment 2026: इतने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 300 उम्मीदवारों का चयन होगा। जिसमें अनारक्षित के लिए 129 पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 29 पद, अनुसूचित जाति के लिए 42 पद, अनुसूचित जनजाति के लिए 7 पद, अत्यन्त पिछड़ा वर्ग के लिए 64 पद, पिछड़ा वर्ग के लिए 25 पद और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 4 पद निर्धारित किया गया है।

BPSC APO Recruitment 2026: कौन कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
ध्यान देने वाली बात यह है कि, उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अगस्त, 2026 के आधार होगी। वहीं आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष तय की गई है।
इसके साथ ही विशेष वर्ग के उम्मीगदवारों को आईयु-सीमा में विशेष छूट भी प्रदान की जाएगी।

BPSC APO Recruitment 2026

BPSC APO Recruitment 2026: कैसे होगा चयन

आप सभी को बता दें कि, उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होगा। इसी के साथ प्रारंभिक परीक्षा में दो पेपर होंगे। पहले पेपर में उम्मीदवारों से 100 अंकों के प्रश्न और पेपर-2 से 150 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। इस परीक्षा में सफल किए गए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

BPSC APO Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए सबे पहले बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in पर जाकर विजिट करें।
अब वेबसाइट के होमपेज पर BPSC APO Recruitment 2026 पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
इसके बाद जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
फॉर्म भरने के बाद दर्ज की गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

यह भी पढ़ें: Bihar Lab Technician Bharti 2025: आज से शुरू आवेदन, SHS Bihar पर अप्लाई करें

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now