---Advertisement---

TMC का आरोप: ‘बोरियों में भरकर लाए थे पैसा’, BJP पर उपराष्ट्रपति चुनाव में वोट खरीदने का आरोप

On: September 11, 2025 7:08 PM
Follow Us:
TMC
---Advertisement---

उपराष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने शानदार जीत हासिल की है। उन्होंने इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को हराया। बता दें कि, राधाकृष्णन की इस जीत के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर आरोप लगाया है। इसी के साथ TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने यह भी दावा किया कि भाजपा ने वोट खरीदने के लिए प्रति सांसद 15 से 20 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

लोकसभा में TMC संसदीय दल का नेतृत्व करने वाले अभिषेक ने भाजपा पर लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए धनबल का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने यह भी दावा किया है कि, भाजपा नेता मंगलवार (9 सितंबर) को हुए चुनाव के नतीजों को प्रभावित करने के लिए पैसों की बोरियां लेकर पहुंचे थे।

भाजपा ने वोट खरीदने के लिए खर्च किए करोड़ों – TMC

अभिषेक ने कहा, ”कुछ लोगों से बात करने के बाद मैं कह सकता हूं कि भाजपा ने वोट खरीदने के लिए प्रत्येक व्यक्ति पर 15-20 करोड़ रुपये खर्च किए. जनप्रतिनिधि के रूप में चुने गए सदस्य लोगों के विश्वास और भावनाओं को बेच रहे हैं. प्रतिनिधियों को खरीदा जा सकता है, लेकिन लोगों को नहीं.” उन्होंने यह भी दावा किया है कि, तृणमूल कांग्रेस के सभी 41 सांसदों (28 लोकसभा सदस्य और 13 राज्यसभा सदस्य) ने विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी के पक्ष में अपना वोट दिया है।

Also Read

TMC

बता दें कि, उन्होंने यह भी प्रश्न किया कि NDA के आंकड़े अनुमान से अधिक कैसे आ गए हैं। जबकि विपक्षी इंडिया गठबंधन के आंकड़े कम रह गए, जबकि कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने पहले दावा किया था कि 315 सांसदों ने रेड्डी को समर्थन देने का वादा किया था।

अभिषेक बनर्जी ने लगाया विश्वासघात का आरोप

अभिषेक ने विपक्षी खेमे में विश्वासघात की ओर इशारा करते हुए आरोप लगाया, ”गुप्त मतदान होने के कारण यह कहना मुश्किल है कि क्या ‘क्रॉस वोटिंग’ हुई या विपक्षी सदस्यों के वोट खारिज कर दिए गए। अगर मैं ‘क्रॉस वोटिंग’ को स्वीकार भी कर लूं, तो आम आदमी पार्टी (आप) जैसी कुछ पार्टियां हैं, जिसकी एक महिला सांसद खुलेआम भाजपा का समर्थन करती है और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बोलती है। ऐसे दो-चार सांसद हैं।”

यह भी पढ़ें: Naval Dockyard अप्रेंटिस भर्ती 2025: 301 पदों पर आवेदन, जानें योग्यता और सैलरी

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now