UP Bus Conductor Bharti 2026: उत्तर प्रदेश राज्य के कई जिलों में परिचालक पदों पर भर्ती हो रही है। जानकारी के अनुसार, यह भर्ती संविदा पर कराई जाएगी। राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की ओर से परिचालक (Conductor) पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। फॉर्म भरने की लास्ट डेट कल यानी 9 अप्रैल निर्धारित है। ऐसे में जो भी युवा सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और कंडक्टर पदों के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे बिना देरी करते हुए ऑफिशियल वेबसाइट sewayojan.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
UP Bus Conductor Bharti 2026: इन जिलों के लिए हो रही भर्ती
यूपीएसआरटीसी की ओर से अभी लखनऊ, अलीगढ़, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली जिलों में भर्ती हो रही है जिसके लिए 9 अप्रैल फॉर्म भरने की लास्ट डेट 9 अप्रैल निर्धारित है। जनपद के अनुसार पदों की संख्या निम्नलिखित है-
UP Bus Conductor Bharti 2026: जनपद रिक्त पदों की संख्या
- Lucknow 170
- Aligarh 153
- Gautam Budh Nagar 64
- Ghaziabad 86
- Moradabad 393
- Bareilly 155
UP Bus Conductor Bharti 2026: परिचालक पदों के लिए योग्यता
इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से इंटरमीडिएट/ 12th पास होना जरूरी है। उम्मीदवार के पास CCC कंप्यूटर सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। बता दें कि, अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 40 साल तय की गई है। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु में नियमानुसार कुछ छूट भू दी जाएगी।

UP Bus Conductor Bharti 2026: इस तरीके से भर सकते हैं फॉर्म
- यूपी कंडक्टर भर्ती एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले पोर्टल लिंक sewayojan.up.nic.in/IEP/Login.aspx पर जाना होगा।
- होम पेज पर, ‘Jobseeker Signup’ पर क्लिक करना होगा।
- पहले मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना होगा।
- रजिस्ट्रेशन होने के बाद अभ्यर्थी अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
- अंत में पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
UP Bus Conductor Bharti 2026: फ्री में भरा जा सकता है फॉर्म
इस भर्ती में शामिल होने के लिए सभी वर्ग के अभ्यर्थी एक दम
निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं। यूपीएसआरटीसी की ओर से किसी भी प्रकार की आवेदन फीस नहीं ली जा रही है।
यह भी पढ़ें: RRB NTPC Vacancy 2025: ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पात्रता, फीस और पदों की पूरी जानकारी यहां






