---Advertisement---

Ladli Behna Yojana: 35वीं किस्त खाते में आने वाली है! अभी तक eKYC नहीं कराया तो जल्दी कर लें

By
On:

Follow Us

Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश की 1.25 करोड़ महिलाओं को जल्द ही अप्रैल महीने की खुशखबरी मिलने वाली है। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की 35वीं किस्त के रूप में जल्द ही 1500 रुपये खाते में आने वाले हैं। इस योजना के अनुसार, अब तक 34 किस्तें जारी भी हो चुकी हैं। इन 34 किस्तों में पात्र महिलाओं के खाते में 54000 करोड़ रुपये से ज्यादा पैसा ट्रांसफर किया जा चुका है।

पिछले महीने ग्वालियर जिले के भितरवार से मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने Ladli Behna Yojana की 34वीं किस्त 13 मार्च को जारी की थी। इस महीने भी 10 से 15 अप्रैल के बीच 1500 रुपये की सम्मान राशि जारी हो सकती है। हालांकि अभी तक इस पर आधिकारिक अपडेट नहीं आया है। इस साल के बजट में मुख्यमंत्री Ladli Behna Yojana के लिए भारी-भरकम राशि आवंटित की गई है। इस योजना के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने 23,883 करोड़ रुपये का बजट पारित किया है।

समग्र पोर्टल पर करें लाडली बहना योजना का eKYC

Ladli Behna Yojana से बहुत सी लाभार्थियों के नाम भी हटा दिए गए हैं। पात्रता की वेरिफिकेशन के लिए सरकार ने ई-केवाईसी प्रक्रिया को भी अनिवार्य कर दी है। अगर आपने अभी तक ईकेवाईसी नहीं कराया है तो समग्र पोर्टल पर जाकर इस काम को तुरंत ही आसानी से करा लें। लाडली बहना योजना का पैसा बस कुछ ही दिनों में जारी कर दिया जाएगा। अगर आपका ईकेवाईसी नहीं हुआ होगा तो 1500 रुपये की सम्मान राशि का पैसा अटक सकता है।

कैसे करें Ladli Behna Yojana का ईकेवाईसी

  • सबसे पहले समग्र पोर्टल samagra.gov.in पर जाएं
  • यहां आपको ‘e-KYC करें’ का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें
  • अब अपनी समग्र आईडी भरें और कैप्चा कोड डालें
  • अब आपके समग्र आईडी की पूरी जानकारी खुल जाएगी
Ladli Behna Yojana
  • समग्र आईडी से जुड़ा मोबाइल नंबर आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगा
  • इस मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, अब इस ओटीपी को भरें
  • इसके बाद अपने आधार नंबर से ईकेवाईसी की प्रक्रिया को पूरा करें
  • समग्र आईडी केवाईसी करने की Step by Step प्रक्रिया को जानने के लिए आप यहां क्लिक कर यूजर मैनुअल देख सकते हैं।

Ladli Behna Yojana का स्टेटस कैसे चेक करें

  • Ladli Behna Yojana की 35वीं किस्त का पैसा कब आएगा? इस सवाल का आधिकारिक जवाब अभी सामने नहीं आया है, लेकिन अभी तक इस योजना का पैसा लेट नहीं हुआ है। ऐसे में एक हफ्ते के भीतर 1500 रुपये खाते में आ जाएंगे। इससे पहले आप ऑनलाइन स्टेटस भी चेक कर सकते हैं।
  • इसके लिए आपको https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पोर्टल पर जाना होगा
  • यहां आपको ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ का विकल्प दिखेगा
  • अब अपना समग्र आईडी या रजिस्ट्रेशन नंबर डालें और कैप्चा कोड भरें
  • अब रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को भरें और खोजें पर क्लिक करें
  • आपके अकाउंट की पूरी जानकारी आपके सामने आ जाएगी।

यह भी पढ़ें: UP Lekhpal Vacancy 2026: आवेदन आज से शुरू, OBC पदों में भी बढ़ोत्तरी – चेक करें रिवाइज्ड डिटेल

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

For Feedback - feedback@khabarhartaraf.in

Join WhatsApp

Join Now