CM Kisan Kalyan Yojana: 2000 रुपये या 4000 रुपये? मध्य प्रदेश के 82 लाख किसान पिछले साल अगस्त के बाद से ही एक सवाल का जवाब अभी तक ढूंढ रहे हैं..मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की अगली किस्त आखिरकार कब आएगी? सीएम किसान योजना की 14वीं किस्त अब तक ट्रांसफर नहीं हुई है। किसानों को 2000 रुपये की किस्त पिछले साल नवंबर में ही मिल जानी चाहिए थी। लेकिन पहले हफ्ते फिर महीने बीतते चले गए। लेकिन इंतजार खत्म नहीं हुआ।
कहा गया कि नए साल के मौके पर खुशखबरी मिल सकती है। फिर बाद हुई कि होली पर पैसा मिल सकता है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। फिर किसानों ने बजट का इंतजार किया, लेकिन वो भी आया और बीत गया। अब नया वित्त वर्ष शुरू हो गया है। ऐसी जानकारियां मिल रही हैं कि अप्रैल के पहले हफ्ते में सीएम किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त का पैसा किसानों के खाते में ट्रांसफर हो सकता है।
अगली किस्त पर क्या है आधिकारिक अपडेट
CM Kisan Kalyan Yojana की अगली किस्त को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। कृषि विभाग के कई अधिकारियों से इस बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई सवाल का जवाब देने को तैयार नहीं है। कृषि विभाग के सचिव निशांत नरवड़े से इस संबंध में संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो पाई।
क्या किसानों के खाते में आएंगे 4000 रुपये
जानकारी मिली है कि मध्य प्रदेश सरकार फिलहाल फंड की चुनौती से भी जूझ रही है। प्रदेश सरकार से केंद्र सरकार से फंड का इंतजार है। ऐसे में इसकी संभावना बहुत ही कम हैं कि 82 लाख किसानों के खाते में एक साथ 4000 रुपये आएंगे। किसानों के खाते में इस हफ्ते 14वीं किस्त के रूप में 2000 रुपये ट्रांसफर किए जा सकते हैं।

क्या आपके खाते में आएगा पैसा, ऐसे चेक करें स्टेटस
CM Kisan Kalyan Yojana का पैसा आपके खाते में आएगा या नहीं, इसका स्टेटस आप सारा पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते हैं। https://saara.mp.gov.in/ पर आपको CM Kisan Kalyan Yojana हितग्राही स्थिति’ पर क्लिक करना होगा। अब अपने आधार नंबर, बैंक खाते या पीएम किसान आईडी और मोबाइल पर ओटीपी से वेरिफाई करें। आपको स्टेटस पता चल जाएगा।
क्या है CM Kisan Kalyan Yojana
मध्य प्रदेश के वे किसान जिन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलता है, उन्हें साल में 6000 रुपये अलग से प्रदेश सरकार की ओर से मिलते हैं। यानी मध्य प्रदेश के किसानों को साल में 12000 रुपये मिलते हैं। यह पैसा भी पीएम किसान की तरह 2-2 हजार की तीन किस्तों में आता है। सीएम किसान कल्याण योजना की पिछली किस्त अगस्त, 2025 में आई थी। इसके बाद अगस्त से नवंबर और दिसंबर से मार्च तक की 2 किस्तें बकाया हैं।
यह भी पढ़ें: Ladki Bahin Yojana E-KYC: क्या आप भी नहीं कर पाईं लाडकी बहिण के लिए ई-केवाईसी, क्या 18 के बाद मिलेगा मौका?






