---Advertisement---

Sambal Yojana: श्रमिकों के खाते में पैसा ट्रांसफर, पेंशनधारकों को भी बड़ी सौगात

On: March 31, 2026 9:43 PM
Follow Us:
Sambal Yojana
---Advertisement---

Sambal Yojana: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के श्रमिकों और सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों को आज बड़ी सौगात दी। चैत्र नवरात्रि की महाअष्टमी के अवसर पर छिंदवाड़ा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से करोड़ों की राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी।

Sambal Yojana: श्रमिकों और पेंशनधारकों के लिए ‘खुशियों की सौगात’

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने Sambal Yojana के तहत प्रदेश के 7008 श्रमिकों के खातों में 157 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की। इसके साथ ही, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 55 लाख से अधिक लाभार्थियों को 463 करोड़ रुपए का लाभ दिया गया। इस दौरान उन्होंने हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र और अन्य हितलाभ भी वितरित किए। कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

Sambal Yojana: किसानों की आय दोगुनी करने पर जोर

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने घोषणा की कि राज्य सरकार ने वर्ष 2026 को ‘कृषक कल्याण वर्ष’ घोषित किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति कर रहा है।

Also Read

Sambal Yojana

सीएम ने कहा कि प्रदेश के किसानों को सालभर में 12 हजार रुपए की सम्मान निधि और लाड़ली बहनों को हर महीने 1500 रुपए की सौगात मिल रही है। उन्होंने कहा कि पशुपालन, दुग्ध उत्पादन और खाद्य प्रसंस्करण के जरिए किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के लिए सीमा पर तैनात जवान और खेतों में पसीना बहाने वाला किसान, दोनों ही सर्वोपरि हैं।

Sambal Yojana: छिंदवाड़ा और पांढुर्णा को 850 करोड़ के विकास कार्यों की भेंट

औद्योगीकरण और रोजगार को बढ़ावा देते हुए मुख्यमंत्री ने छिंदवाड़ा जिले के लिए 500 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाले 105 विकास कार्यों की सौगात दी। इसमें तामिया-जुन्नारदेव मार्ग, नल जल योजना और पुलिस आवास जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शामिल हैं। साथ ही, पांढुर्णा को भी 350 करोड़ से अधिक के कार्यों की सौगात मिली। मुख्यमंत्री ने छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय के लिए नए भवन के निर्माण की भी बड़ी घोषणा की है।

यह भी पढ़ें: RSSB Recruitment 2026: कृषि सुपरवाइजर के बंपर पदों पर आवेदन शुरू — शुल्क और पूरी डिटेल यहां देखें

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now