Mavan Dhiyan Satkar Scheme: पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार ने हाल ही में बड़ी योजना की घोषणा कर दी है। वहीं, मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना के अनुसार राज्य की महिलाओं को 1000 से 1500 रुपये दिए जाएंगे। रविवार को हुई कैबिनेट में इस योजना पर मुहर लग चुकी है। राज्य में 18 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को यह लाभ मिलेगा। अनूसूचित जाति की महिलाओं को 1500 रुपये और सामान्य श्रेणी की महिलाओं को 1000 रुपये हर महीने दिए जांएगे।
इस योजना के लिए 8 मार्च को विधानसभा में 9300 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया था।Mavan Dhiyan Satkar Schemeयोजना के नए फॉर्म 13 अप्रैल यानी बैसाखी से भरे जाएंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय का कहना है कि इस योजना से महिलाओं को वित्तीय स्वतंत्रता मिलेगी और फैसले लेने की उनकी क्षमता मजबूत होगी। माना जा रहा है कि सरकार की इस योजना का लाभ सीधे 97 फीसदी महिलाओं को मिलेगा।
पंजाब की किन महिलाओं को मिलेंगे हर महीने पैसे
पंजाब सरकार की इस नई Mavan Dhiyan Satkar Scheme की खास बात यह है कि इसके लिए आय की कोई शर्त नहीं है। पंजाब की सभी महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। यहां तक कि जो महिलाएं पहले से सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जैसे विधवा पेंशन, बुढ़ापा पेंशन का लाभ ले रही हैं, वे भी इस योजना के लिए फॉर्म भर सकती हैं।
फॉर्म भरने के लिए कौन से दस्तावेजों की जरूरत होगी

Mavan Dhiyan Satkar Scheme योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराने को महिला की उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए। उनके पास पंजाब के पते का आधार कार्ड होना जरूरी है। साथ ही पंजाब का वोटर आईडी कार्ड भी मांगा जाएगा। महिला का आधार नंबर से जुड़ा बैंक खाता होना भी जरूरी है क्योंकि पैसा DBT के माध्यम से सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजा जाएगा।
कैसे भरे जाएंगे मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना के फॉर्म
पंजाब सरकार की ओर से इस पर ऑफिशियल अपडेट आना बाकी है। हालांकि इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो सकते हैं। आपको ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा और मांगे गए दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। सरकार की ओर से इसके लिए विशेष शिविर भी लगाए जा सकते हैं, जहां जाकर महिलाएं फॉर्म भर सकती हैं।
यह भी पढ़ें: BOI Apprentice Recruitment 2026: अप्रेंटिसशिप रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट नजदीक, यहां जानें पात्रता और प्रक्रिया






