---Advertisement---

Bhumihin Yojana: 4.95 लाख भूमिहीन मजदूरों को ₹10,000 की सहायता, ऐसे चेक करें स्टेटस

On: March 25, 2026 8:34 PM
Follow Us:
Bhumihin Yojana
---Advertisement---

Bhumihin Yojana Chattisgarh: छत्तीसगढ़ के किसानों को बीते 13 मार्च को केंद्र सरकार की तरफ से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त के रूप में 2-2 हजार रुपये दिए गए थे। वहीं आज यानी कि, 25 मार्च को प्रदेश के भूमिहीन किसान मजदूरों को बड़ी खुशखबरी मिली है। क्योंकि, दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 4.95 लाख किसान मजदूरों के खाते में 10-10 हजार रुपये भेजे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बुधवार को बलौदाबाजार से 4.95 लाख से अधिक भूमिहीन कृषि मजदूरों के खातों में पैसा ट्रांसफर किया है। दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत खेतों में काम करने वाले भूमिहीन मजदूरों को हर साल 10 हजार रुपये दिए जाते हैं। इस बार 4.95 लाख परिवारों को इस योजना का लाभ दिया गया है।

क्या है Bhumihin Yojana

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण (Bhumihin Yojana) योजना छत्तीसगढ़ सरकार की योजना है। इस योजना का मूल उद्देश्य भूमिहीन कृषि श्रमिकों को भी आर्थिक रूप से सहायता देना है। इस योजना के लिए 562 करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट तैयार किया गया था। हालांकि इस साल बजट में इसे बढ़ाकर 600 करोड़ रुपये कर दिया गया है। इस योजना के अनुसार रजिस्टर्ड श्रमिकों को साल में एक बार एकमुश्त 10,000 रुपये दिए जाते हैं। यह योजना सिर्फ उन्हीं कृषि मजदूरों के लिए है, जिनके पास अपनी जमीन नहीं है और दूसरों की जमीन पर खेती पर निर्भर हैं।

Also Read

Bhumihin Yojana: कैसे जानें

Bhumihin Yojana

अगर आपके खाते में पैसा नहीं आया है तो आप ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर स्टेटस आसानी से चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऑफिशियल पोर्टल revenue.cg.nic.in/ddubkmky/info.aspx पर जाना होगा। इसके बाद ‘पंजीयन विवरण’ पर क्लिक करना है। अब आपको ग्रामीण या शहरी क्षेत्र में से चयन करना है। आप जिस क्षेत्र से हैं, उसे चुनें। इसके बाद आप अपने पंजीयन नंबर, नाम, मोबाइल या आधार नंबर से सर्च कर सकते हैं। अगर आप नाम से सर्च करते हैं तो अपने जिले का नाम, तहसील और फिर गांव का नाम चुनें। इसके बाद अपना नाम भरें, आपको जानकारी मिल जाएगी।

Bhumihin Yojana> किस जिले से सबसे ज्यादा मजदूर

Bhumihin Yojana के तहत सबसे ज्यादा लाभार्थी रायपुर जिले से उपलब्ध हैं। इस जिले के 53,388 कृषि मजदूरों के खाते में पैसा भेजा गया है। इसके बाद बिलासपुर के 39,401 मजदूरों को 10-10 हजार रुपये की सौगात मिली है। इस योजना में कृषि मजदूरों के साथ जंगलों में काम करने वाले भूमिहीन परिवार, चरवाहे, बढ़ई, लोहार, मोची, नाई, धोबी भी शामिल किए गए हैं। यही नहीं पुजारी, बैगा, गुनिया और मांझी परिवारों को भी इस योजना का लाभ मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: PM Awaas Yojana Gramin: 18,500 लाभार्थियों के खाते में पैसा भेजा गया — अपनी लिस्ट यहां चेक करें

Priti Yadav

प्रीति यादव 2023 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और कंटेंट राइटिंग में निरंतर काम कर रही हैं। कंटेंट क्रिएशन के साथ-साथ इनके पास डिजिटल मीडिया का अच्छा अनुभव है, जिसकी वजह से ये ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को बेहतर समझती हैं। प्रीति सभी बीट्स पर आर्टिकल कवर करती हैं, लेकिन इनकी खास रुचि Technology, Education और Government Schemes से जुड़ी खबरों और कंटेंट में है। इनके लेखन की खासियत है सरल भाषा, जानकारीपूर्ण शैली और SEO फ्रेंडली कंटेंट, जिससे पाठक जुड़ाव महसूस करते हैं।

Join WhatsApp

Join Now